Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Empuraan Review: मोहनलाल की फिल्म ने मचाई धूम, एडवांस बुकिंग में सिकंदर को किया पीछे

ईद से कुछ दिन पहले रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म L2: Empuraan, क्या है दर्शकों का रिएक्शन आइए जानते हैं

Empuraan Review: पिछले कुछ साल में साउथ इंडियन फिल्मों की जबरदस्त धूम देखने को मिली है. बाहुबली, केजीएफ, आरआरआर, कांतारा और पुष्पा जैसी फिल्मों ने पूरे देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी पहचान बना ली है. आज ही एक और साउथ की फिल्म आई है जिसने रिलीज से पहले ही दर्शकों में बज क्रिएट कर दिया था, एडवांस बुकिंग में भी धमाल मचा दिया था. जी हां हम बात कर रहे हैं मोहनलाल की L2:Empuraan की जो आज ही रिलीज हुई है.

इस फिल्म ने अब तक 60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. अब देखना है कि बॉक्स ऑफिस पर भी कितना कमाल दिखा पाएगी.आइए आपको बताते हैं फिल्म का फर्स्ट शो देखकर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर क्या रिव्यू और कमेंट दिया है.

क्या दर्शकों को पसंद आई L2: Empuraan ?

फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर आए दर्शकों ने इस पर मिक्स रिएक्शन दिया है, एक ने कहा शुरुआत उतनी अच्छी नहीं है लेकिन क्लाईमेक्स बढ़िया है. दूसरे यूजर ने लिखा, “पहला हाफ गुड एंड इंगेजिंग है, मोहनलाल छा गए. स्टोरी अच्छी है.

एक और अन्य यूजर ने लिखा, “विजुअल्स काफी अच्छे हैं और क्वालिटी भी बेहतरीन है, लेकिन लूसिफर वाला मैजिक नहीं है. हालांकि, ये इतनी पावरफुल है कि कई फिल्मों के रिकॉर्ड टूट जाएंगे”.

हालांकि, दर्शकों के मिक्स रिएक्शन के बीच लोगों को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर पुष्पा जैसी फिल्मों को टक्कर दे पाएगी या सिकंदर को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी क्योंकि 30 तारीख में अब ज्यादा दिन नहीं हैं.

आपको बता दें कि इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमार ने एल 2: एमपुरान ने साउथ सुपरस्टार मोहनलाल अभिनय किया है, बल्कि एक्शन ड्रामा फिल्म के निर्देशन की कमान भी संभाली है. फिल्म की कहानी मुरली गोपी ने लिखी है, वहीं फिल्म का निर्देशन भी सुकुमार ने ही किया है. अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म कितनी कमाई करती है और दर्शकों के दिल में उतर पाती है या नहीं.

ये भी पढ़े Aishwarya Rai Car Accident: ऐश्वर्या राय की कार को बस ने मारी टक्कर, सामने आया Video, जानें क्या है सच?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital