Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नोएडा में ED का छापा: पोर्न कंटेंट रैकट का पर्दाफाश, 15.66 करोड़ की अवैध विदेशी फंडिंग का खुलासा

ED ने नोएडा में एक एडल्ट कंटेंट गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो विदेशी साइट्स पर अश्लील वीडियो अपलोड करता था. 15.66 करोड़ रुपये की अवैध फंडिंग का खुलासा हुआ है.

Noida Porn websites

Noida Pornography Case: उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें पॉर्न साइट्स पर अपलोड करता था. यह कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत की गई थी. इस गिरोह के दो मुख्य आरोपी उज्जवल किशोर और नीलू श्रीवास्तव हैं, जो एक कंपनी के डायरेक्टर हैं और अपने घर से ही एडल्ट वेबकैम स्टूडियो चला रहे थे.

Technius लिमिटेड और अवैध गतिविधियां

ED ने खुलासा किया कि यह गिरोह साइप्रस बेस्ड कंपनी “Technius लिमिटेड” के लिए अश्लील कॉन्टेंट अपलोड करता था. कंपनी Xhamster और Stripchat जैसी पॉर्न साइट्स चलाती है. ये कपल सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर मॉडल्स की भर्ती करता था, जिनकी वेबकैम से शूट की गई अश्लील वीडियो इन साइट्स पर अपलोड की जाती थी.

मॉडल्स की भर्ती और वित्तीय धोखाधड़ी

जांच में यह भी सामने आया कि इस कपल ने गलत तरीके से विदेशी पैसा अपने बैंक खातों में जमा किया. उन्होंने “पर्पज कोड” का गलत इस्तेमाल करते हुए विदेशी फंडिंग प्राप्त की. बैंकों को गलत जानकारी दी गई, जिसके कारण 15.66 करोड़ रुपये की अवैध विदेशी फंडिंग का पता चला है.

मॉडल्स और बैंक लेन-देन की गहन जांच

तलाशी के दौरान कई वेबकैम मॉडल्स कपल के घर पर पाई गईं, और उनके बयान दर्ज किए गए. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस राशि का 75 फीसदी हिस्सा उज्जवल किशोर और नीलू श्रीवास्तव ने खुद रखा, जबकि 25 फीसदी मॉडल्स के बीच बांटा गया. ED अब इन बैंकों के ट्रांजेक्शन और अन्य वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच कर रही है और इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.


इसे भी पढ़ें- जापान की एडल्ट स्टार Rae Lil Black ने हिजाब पहनकर कबूला इस्लाम, रोजे रखने का किया खुलासा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital