Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ पर म्यूजियम निर्माण को मिली मंजूरी, योगी सरकार खर्च करेगी 65 करोड़ रुपये

योगी सरकार लखनऊ में निर्माणाधीन राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर म्यूजियम बनाने और राज्य संग्रहालय स्थित ओल्ड कोठी में कैफेटेरिया व लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए 65 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू कर रही है.

Lucknow Rashtriya Prerna Sthal

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निर्माणाधीन राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर म्यूजिमय बनाने का निर्णय लिया है. सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) इस विषय में जल्द ही निर्माण व विकास की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. उल्लेखनीय है कि गोमती नदी किनारे बसंतकुंज योजना सेक्टर-जे में निर्माणाधीन राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर म्यूजियम क्यूरेशन व आर्ट वर्क इंस्टॉलेशन के कार्यों को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है.

इस कार्य को पूरा करने के मद में 65 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है तथा 22.55 करोड़ रुपए की धनराशि पहली किस्त के तौर पर जारी कर दी गई है. इसके अतिरिक्त, लखनऊ में राज्य संग्रहालय स्थित ओल्ड कोठी में कैफेटेरिया तथा लाइब्रेरी की स्थापना के कार्य को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है.

यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड करेगा लाइब्रेरी की स्थापना

राज्य संग्रहालय परिसर में अवस्थित ओल्ड कोठी में कैफेटेरिया तथा ओल्ड कोठी के एक्सटेंशन में नवनिर्मित लाइब्रेरी की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है. इस कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी यूपी प्रोजेक्ट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है. उल्लेखनीय है कि हाल ही में संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में अप्रेजल समिति की बैठक हुई थी.

इस बैठक में फैसला लिया गया था कि 4.87 करोड़ की लागत से इन दोनों कार्यों को पूरा किया जाए. ऐसे में, योगी सरकार ने इस कार्य पर मुहर लगाते हुए निर्माण व विकास के कार्यों को पूरा करने के लिए यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया है तथा निर्माण व विकास कार्यों को पूरा करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की धनराशि पहली किस्त के तौर पर जारी कर दी है.

ये भी पढ़ें: चाय के कप में गुस्से की उबाल: DM ने किया Transfer फिर भी सख्त कार्रवाई के लिए अड़े विधायक

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital