Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Punjab: बीजेपी नेता के घर पर ग्रेनेड से अटैक, पुलिस और फॉरेंसिक की टीम जांच में जुटी

पंजाब के जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड से अटैक हुआ है. ये हमला बीती रात एक बजे के करीब किया गया, जब भाजपा नेता अपने घर में सो रहे थे.

Manoranjan Kalia

बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला.

पंजाब के जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड से अटैक हुआ है. ये हमला बीती रात एक बजे के करीब किया गया, जब भाजपा नेता अपने घर में सो रहे थे. ग्रेनेड हमले की जानकारी मिलते ही उन्होंने सुरक्षा गार्ड को पुलिस स्टेशन भेजकर सूचना दी. पुलिस ने ने धमाके की जांच शुरू कर दी है.

“मुझे लगा गड़गड़ाहट की आवाज है”

बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया का कहना है, “रात करीब 1 बजे धमाका हुआ. मैं सो रहा था, मुझे लगा कि ये गड़गड़ाहट की आवाज है. बाद में मुझे बताया गया कि धमाका हुआ है. इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा. सीसीटीवी की जांच की जा रही है, फोरेंसिक एक्सपर्ट भी यहां मौजूद हैं.”

जालंधर सीपी ने क्या कहा?

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया, “रात करीब 1 बजे हमें यहां धमाके की जानकारी मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है. फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है. हम सीसीटीवी पर भी नजर रख रहे हैं. फोरेंसिक टीम जांच कर रही है कि यह ग्रेनेड हमला है या कुछ और…”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital