Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi-NCR में आंधी-तूफान का कहर, एक की मौत, फ्लाइट्स डायवर्ट, मेट्रो सर्विस प्रभावित

Delhi Storm: दिल्ली के मंडी हाउस, दिल्ली गेट जैसे प्रमुख इलाकों में तेज धूल भरी आंधी से पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं. हल्‍की बूंदा-बांदी भी हुई. अभी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

Delhi Dust Storm 2025
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi News: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी. धूल भरी तेज हवाओं के कारण दृश्यता में भारी गिरावट आई, जिससे यातायात और सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित हुईं. अंधड़ में पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढह गई.

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित, 15 विमान डायवर्ट

संवाददाता ने बताया कि आंधी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं भी प्रभावित हुईं. रात 9 बजे तक कुल 15 फ्लाइट्स को अन्य एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट करना पड़ा. दृश्यता कम होने और तेज हवाओं के कारण विमानों की लैंडिंग एवं टेकऑफ में परेशानी हुई.

दिल्ली मेट्रो पर असर, यात्रियों को करना पड़ा वेट

ओवरग्राउंड मेट्रो रूट्स पर एहतियात के तौर पर मेट्रो ट्रेनों की गति को कम कर दिया गया, जिससे कई स्टेशनों पर ट्रेनें देर से पहुंचीं. यात्रियों को प्लेटफॉर्म्स पर लंबा इंतजार करना पड़ा और कई स्थानों पर भीड़ भी देखी गई.

पेड़ और मलबा गिरने से अवरुद्ध हो गईं सड़कें

दिल्ली के मंडी हाउस, दिल्ली गेट जैसे प्रमुख इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं. एक बाइक पर पेड़ गिर गया, जिससे वाहन को नुकसान हुआ. कई स्थानों पर उड़ते मलबे और धूल के कारण सड़कें और इमारतें आंशिक रूप से ढक गईं, जिससे आम जन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

IMD की बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन घंटे में दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में तेज आंधी, बिजली और बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. विभाग ने लोगों को खुले में न निकलने और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है. साथ ही यह भी बताया गया कि खराब मौसम से फसलों और बागानों को भी नुकसान पहुंच सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital