Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सैफ अली खान चुराने जा रहे 500 करोड़ के हीरे, अपकमिंग फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Jewel Thief Trailer: सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की मच अवेटेड फिल्म ज्वेल थीफ का ट्रेलर आ चुका है. यहां जानिए फिल्म के ट्रेलर में क्या पॉजिटिव और क्या नेगेटिव है.

Jewel Thief Trailer

Jewel Thief Trailer: जब सैफ अली खान पर हमला हुआ था तो पूरा बॉलीवुड शॉक हो गया था. वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. मगर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के कुछ ही समय बाद वो अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन इवेंट पर पहुंच गए थे. सैफ की नई फिल्म ज्वेल थीफ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है जिसका टीजन नेटफ्लिक्स के इवेंट में लॉन्च हुआ था. अब हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है जो मजेदार है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि ये ट्रेलर कैसा है और इसे देखकर फिल्म को लेकर क्या-क्या हिंट मिले हैं.

‘ज्वेल थीफ’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ का ट्रेलर फिल्म के रिलीज से कुछ दिनों पहले रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर की शुरुआत जयदीप से होती है जिसे अफ्रीका का सबसे कीमती हीरा किसी भी हालत में चाहिए होता है. जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपये होती है. वो हीरो अफ्रीका से मुंबई आ रहा होता है और उसे पास हीरा चुराने का बस यही मौका होता है. वो इस काम के लिए एक हाई क्लास चोर यानी सैफ अली को हायर करता है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss Off Air: क्या बंद होने वाला है सलमान खान का जाबड़ शो Bigg Boss…. सीजन 18 में कम टीआरपी के बाद मेकर्स पीछे खींच रहे हाथ

क्या पॉजिटिव दिखा ट्रेलर में

ट्रेलर में सिर्फ ये पॉजिटिव है कि इसे देखते समय इसमें बॉलीवुड की परंपरा दिख रही है. यानी नाच-गाना, चमक-धमक और बहुत सारी नहीं तो कम से कम थोड़ी बहुत मस्ती करते एक्टर. सैफ अली खान और जयदीप अहलावत जैसे एक्टर्स एक साथ आ रहे हैं तो ये भी फिल्म के लिए पॉजिटिव पॉइंट लग रहा है. इसके अलावा, फिल्म विजुअली इंप्रेस करती है यानी टेक्नीशियन्स ने अच्छा काम किया है और फिल्म बनाने में ठीकठाक पैसा खर्च किया गया है.

कब रिलीज होगी ज्वेल थीफ?

फिल्म को रॉबी ग्रेवाल और कूकी गुलाटी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सैफ और जयदीप के अलावा निकिता दत्ता और कुणाल कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं. पठान और वॉर जैसी फिल्मों के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म की कहानी लिखी है. ये फिल्म बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर आने वाली है. ट्रेलर के साथ इसकी डेट रिवील की गई है जिसके हिसाब से फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होगी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital