कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा
हरियाणा लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज तीसरे दिन भी रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला.
Robert Vadra से आज भी पूछताछ
भूमि सौदे मामले में ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने के दौरान रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जितने दिन भी बुलाएं हम जाएंगे. सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं. इन सभी सवालों के जवाब पहले ही दिए जा चुके हैं और इसमें कुछ भी नया नहीं है.
#WATCH गुरुग्राम भूमि मामला | दिल्ली: ED कार्यालय के लिए रवाना होने से पहले कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "…मैं सभी सवालों के जवाब दे चुका हूं…2019 में भी यही सवाल पूछे गए थे। कोई नई बात नहीं है…यह सरकार का प्रचार करने का तरीका है, दुरुपयोग हो रहा है…" pic.twitter.com/frBjrYNDbg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2025
23 हजार पन्नों का जवाब दे दिया है, अब ईडी को क्या चाहिए के सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने कहा कि यह सरकार के प्रचार करने का तरीका है. सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है, हमारे पास इसे सहने की ताकत है.
16 अप्रैल को कई घंटे हुई पूछताछ
बता दें कि Robert Vadra से बुधवार को भी ईडी अधिकारियों ने कई घंटे पूछताछ की थी. 16 अप्रैल (बुधवार) को रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा था, “मेरे जन्मदिन के सप्ताह की सेवा कुछ दिनों के लिए रोक दी गई है. मैंने बुजुर्गों को भोजन कराने और विभिन्न क्षेत्रों के सभी बच्चों को उपहार देने की जो योजनाएं बनाई हैं, उन्हें मैं तब तक जारी रखूंगा जब तक कि सरकार मुझे अच्छे काम करने और अल्पसंख्यकों के प्रति उनके अन्यायपूर्ण व्यवहार के बारे में बोलने से नहीं रोकती, या फिर अगर मेरे राजनीति में आने की इच्छाएं और बातें भी होती हैं.”
#WATCH दिल्ली: गुरुग्राम ज़मीन मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा लगातार तीसरे दिन ED दफ्तर पहुंचे। उनकी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ मौजूद हैं। pic.twitter.com/FJNKpugZg8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2025
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में समन के बाद ईडी दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, जानें क्या है शिकोहपुर जमीन खरीद का मामला?
उन्होंने आगे लिखा था, “लोगों की इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता. मैं यहां किसी भी तरह के अन्यायपूर्ण दबाव के लिए तैयार हूं. मैं सत्य में विश्वास करता हूं और सत्य की जीत होगी.” बता दें कि इससे पहले मंगलवार को ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से कई घंटे तक पूछताछ की थी. इस कार्रवाई को लेकर वाड्रा ने कहा था कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है और उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



