Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

माछिल में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

कुपवाड़ा जिले के माछिल इलाके में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया. भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया.

Army

सेना ने आतंक खिलाफ शुरू किया अभियान.

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

Terrorist hideout busted in Kupwara: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल इलाके में आज सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की. विशेष खुफिया सूचना के आधार पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) माछिल और भारतीय सेना की 12 सिख यूनिट ने संयुक्त अभियान चलाकर एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया.

यह संयुक्त अभियान पुलिस स्टेशन कुपवाड़ा और पुलिस पोस्ट माछिल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सेदोरी नाला, मुश्ताकाबाद माछिल (समशा बेहक वन क्षेत्र) के जंगली इलाके में चलाया गया. अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक सक्रिय आतंकवादी ठिकाने का पता लगाया और उसे नष्ट कर दिया.

भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. बरामदगी में पांच एके-47 राइफलें, आठ एके-47 मैगजीन, एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, एके-47 के 660 राउंड गोला-बारूद, एक पिस्तौल राउंड और एम4 राइफल के 50 राउंड शामिल हैं.

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आतंकी क्षेत्र में शांति भंग करने की साजिश रच रहे थे. हालांकि, सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. इस सफलता के बाद इलाके में सुरक्षा और सतर्कता और बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने कहा कि आगे की जांच जारी है और क्षेत्र में किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि को रोकने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

रिपोर्टर: रईस


ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री ने आतंकियों की पर्ची क्यों नहीं निकाली, पहलगाम हमले पर बोले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital