Funny Jokes: हंसना हर इंसान के लिए जरूरी है. विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित हंसने-मुस्कुराने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. इसलिए, हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ बेहद मजेदार जोक्स लाए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. तो चलिए, शुरू करते हैं हंसी का सिलसिला…
1- रात को घर क्यों नहीं आया
बापू: रात को घर क्यों नहीं आया?
पप्पू: दोस्त के घर पढ़ाई कर रहा था.
बापू: अभी तक दारू का नशा नहीं उतरा क्या?
पप्पू: क्यों बापू?
बापू: कमीने, तेरी पढ़ाई खत्म हुए 4 साल हो गए, अब तू नौकरी करता है!
2- आधी रात को पप्पू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था.
पुलिसवाला: कहां जा रहे हो?
पप्पू: दारू पीने के नुकसान पर प्रवचन सुनने.
पुलिसवाला: इतनी रात को क्या तेरे पिताजी प्रवचन देंगे?
पप्पू: नहीं साहब, बीवी देगी.
3- पप्पू कॉलेज पहुंचते ही खुशी से उछलने लगा.
दोस्त: क्या हुआ, इतना खुश क्यों है?
पप्पू: आज पहली बार मेट्रो में एक लड़की ने मुझसे बात की!
दोस्त: वाह, क्या बात हुई?
पप्पू: मैं बैठा था, वो बोली, “उठो, ये लेडीज सीट है.”
4- सूई कहां है
सेठ (नौकर से): जरा देख, कितना टाइम हुआ है?
नौकर: मुझे टाइम देखना नहीं आता.
सेठ: कोई बात नहीं, बता कि बड़ी सूई कहां है और छोटी सूई कहां?
नौकर: दोनों सूइयां घड़ी में हैं.
5- एक दर्जी बस में चढ़ा, तभी उसका फोन बजा. उसने फोन उठाया और बोला,
“तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा.”
यह सुनते ही पूरी बस खाली हो गई.
6- लड़की वाले लड़के देखने गए.
लड़की वाले: हमें ऐसा लड़का चाहिए जो न खाए-पिए, न गलत काम करे.
पंडित जी: फिर तो आपको ऐसा लड़का अस्पताल के ICU में मिलेगा, वहां जाकर ढूंढो.
ये चुटकुले सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं. इनका उद्देश्य केवल मनोरंजन है. किसी जाति, धर्म, नाम या समुदाय का उपहास करना या नीचा दिखाना हमारा मकसद नहीं है.
ये भी पढे़ं: Funny Jokes: पत्नी ने पति को मारी लात, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



