Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pahalgam Terror Attack: रक्षामंत्री राजनाथ बोले- देश जैसा चाहता है, वो होकर रहेगा…मेरी जिम्मेदारी है कि मुंहतोड़ जवाब दिया जाए

दिल्ली में आज राजनाथ सिंह बोले- भारत पर बुरी नजर डालने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. वहीं, ओवैसी ने कहा- पाकिस्तान को भारत में घुसने से पहले 100 बार सोचना होगा.

Rajnath Singh

रक्षा मंंत्री की उद्योग जगत से अपील

Pahalgam Terror Attack: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दिल्ली में आयोजित सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा को लेकर कड़ा संदेश दिया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत की संप्रभुता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और जो भी देश पर बुरी नजर डालेगा, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

उन्होंने कहा, “रक्षा मंत्री के रूप में मेरी जिम्मेदारी है कि भारत पर बुरी नजर डालने वालों को ऐसा जवाब दिया जाए कि वे दोबारा सोचें भी नहीं. देश जैसा चाहता है, वैसा ही होकर रहेगा.”

रक्षा मंत्री ने भारत की सैन्य तैयारियों और सुरक्षा बलों की तत्परता की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा बल हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं और सरकार उन्हें हर जरूरी संसाधन मुहैया करवा रही है.

पाक को 100 बार सोचना चाहिए- ओवैसी

दूसरी ओर, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी पाकिस्तान द्वारा की गई हालिया हरकतों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भारत सरकार को ऐसा कड़ा कदम उठाना चाहिए कि पाकिस्तान भविष्य में भारत में घुसपैठ करने से पहले 100 बार सोचे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए.

राजनाथ सिंह और ओवैसी दोनों के बयानों से स्पष्ट है कि देश की सुरक्षा पर सर्वोच्च है, और सरकार किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital