Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘भारत और पाकिस्तान में तत्‍काल युद्धविराम होगा’, Donald Trump का बड़ा दावा; अमेरिकी मध्यस्थता में हुई बातचीत

India-Pakistan Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण युद्धविराम पर सहमति बनाई है. ट्रंप जो कह रहे हैं, यदि वैसा हुआ तो यह कदम क्षेत्रीय शांति के लिए महत्वपूर्ण होगा.

Donald Trump

Donald Trump

India-Pakistan Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 मई 2025 को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान ने एक पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है. ट्रंप के मुताबिक, यह फैसला अमेरिका की मध्यस्थता में हुई लंबी बातचीत के बाद लिया गया है.

कुछ ही देर पहले ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @RealDonaldTrump पर ट्वीट कर कहा, “लंबी बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति बनाई है. दोनों देशों को कॉमन सेंस और बुद्धिमत्ता के लिए बधाई. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!”

अंतरराष्ट्रीय समुदाय में सकारात्मक प्रतिक्रिया

रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने पुष्टि की कि यह बातचीत पूरी रात चली, जिसके बाद दोनों देशों ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया. इस फैसले को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण संबंध रहे हैं, खासकर कश्मीर मुद्दे को लेकर, और इस युद्धविराम को एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.

दो परमाणु राष्‍ट्रों के बीच अब शांति की उम्मीद

ट्रंप की इस पहल ने दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली की उम्मीद जगाई है. यह युद्धविराम न केवल सीमा पर तनाव कम करेगा, बल्कि दोनों देशों के नागरिकों के लिए भी राहत की सांस लाएगा. अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस कदम की सराहना हो रही है.

यह भी पढ़िए: पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, पहले बुलाई परमाणु हमले पर फैसला लेने वाली अथॉरिटी की बैठक, फिर किया रद्द, किससे डर गए शहबाज शरीफ?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital