Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ईरान में तीन भारतीय नागरिक लापता, भारतीय दूतावास ने तेज़ी से उठाया मामला

ईरान में तीन भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर से हड़कंप मच गया है. भारतीय दूतावास ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए ईरानी प्रशासन से नागरिकों की तलाश और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

Three Indian missing in Iran

ईरान में तीन भारतीय नागरिकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है. इन तीनों भारतीयों के परिजनों ने भारत सरकार को सूचित किया है कि उनके परिजन ईरान यात्रा के बाद से लापता हैं. इस मामले को लेकर तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने तुरंत सक्रियता दिखाई है और ईरानी अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा मजबूती से उठाया है.

भारतीय दूतावास ने ईरानी प्रशासन से आग्रह किया है कि लापता भारतीय नागरिकों की तत्काल तलाश की जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. दूतावास ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ईरान सरकार से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है.

भारतीय दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे लगातार लापता भारतीयों के परिजनों के संपर्क में हैं और उन्हें इस मामले में किए जा रहे प्रयासों की नियमित जानकारी दी जा रही है. दूतावास ने यह आश्वासन दिया है कि जब तक तीनों भारतीयों का पता नहीं चल जाता और उनकी सुरक्षा की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक यह मुद्दा प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाता रहेगा.

इस घटनाक्रम को लेकर परिजनों में गहरी चिंता व्याप्त है और वे अपने प्रियजनों की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं. वहीं भारत सरकार और दूतावास स्तर पर पूरी गंभीरता के साथ प्रयास जारी हैं ताकि जल्द से जल्द लापता भारतीयों की जानकारी मिल सके और उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाया जा सके.

ये भी पढ़ें: नैनीताल में पार्किंग संकट से राहत, मेट्रोपोल होटल परिसर अस्थायी रूप से सरकार को सौंपा गया

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital