Bharat Express DD Free Dish

IndiGo ने की बड़ी उड़ान की तैयारी: 30 और Airbus A350-900 खरीदने के लिए Airbus से समझौता

एयरलाइन ने Airbus A350-900 विमान के 30 और यूनिट्स की खरीद के लिए Airbus के साथ MoU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किए हैं.

Indigo

भारत की अग्रणी एयरलाइन कंपनी IndiGo ने अपने बेड़े को और अधिक अत्याधुनिक और लंबी दूरी की उड़ानों के अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. एयरलाइन ने Airbus A350-900 विमान के 30 और यूनिट्स की खरीद के लिए Airbus के साथ MoU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किए हैं.

यह घोषणा IATA (International Air Transport Association) के सम्मेलन के दौरान दिल्ली में की गई, जहां दुनियाभर की विमानन कंपनियां और उद्योग जगत के दिग्गज एकत्र हुए हैं.

IndiGo के CEO पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) ने कहा, “पिछले साल हमने 30 Airbus A350-900 विमानों की फर्म डील साइन की थी, साथ ही 70 और विमानों के लिए खरीद अधिकार भी रखे थे. आज हम उन 70 में से 30 विमानों को भी फर्म ऑर्डर में बदलने की मंशा जाहिर कर रहे हैं.”

“हम Airbus से A350s की डिलीवरी का इंतज़ार नहीं कर पा रहे हैं. हमें लगा कि यह एक शानदार अवसर है जब दिल्ली में पूरी दुनिया इकट्ठा है, और हम इस मौके का उपयोग करते हुए अपने फर्म ऑर्डर को 30 से बढ़ाकर 60 करने की घोषणा कर रहे हैं. हम इसके लिए MoU पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं—और वह भी यहीं, दिल्ली में.”

क्या है Airbus A350-900?

Airbus A350-900 एक लंबी दूरी की, अत्याधुनिक और ईंधन कुशल विमान श्रेणी है, जिसे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए डिज़ाइन किया गया है. इन विमानों की मदद से IndiGo अब अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को और भी विस्तारित करने की योजना बना रही है.

प्रमुख बातें:

  • IndiGo पहले ही 30 A350-900 विमानों के लिए कर चुकी है फर्म ऑर्डर
  • अब और 30 विमानों के लिए किया MoU, कुल ऑर्डर हुए 60
  • MoU पर IATA सम्मेलन के दौरान दिल्ली में होगा हस्ताक्षर
  • CEO बोले: “हम इंतज़ार नहीं कर सकते A350 की डिलीवरी का”

IndiGo का यह कदम भारतीय विमानन क्षेत्र में लंबी दूरी की उड़ानों के लिए एक नया अध्याय खोलता है. एयरलाइन का उद्देश्य न केवल घरेलू बाजार में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने नेटवर्क को विस्तार देना है. Airbus के साथ यह साझेदारी भारत की उड्डयन क्षमताओं को और सशक्त बनाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read