Bharat Express DD Free Dish

EaseMyTrip 2.0: निशांत पिट्टी ने शुरू की नई पहल, स्केलेबल बिजनेस के लिए पूंजी और सहयोग की पेशकश

ईजमायट्रिप 2.0 की शुरुआत हुई है, कंपनी के चेयरमैन ने स्केलेबल बिजनेस के लिए 49% इक्विटी के साथ पूंजी और 3 करोड़ ग्राहक आधार की पेशकश की. ट्रैवल, वेलनेस, फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स सहित कई क्षेत्रों में साझेदारी की योजना.

EaseMyTrip

EaseMyTrip के चेयरमैन निशांत पिट्टी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी ईजमायट्रिप ने अपने नए प्रोग्राम ‘EaseMyTrip 2.0’ की शुरुआत की है. कंपनी के चेयरमैन निशांत पिट्टी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. इस पहल के तहत ईजमायट्रिप उन स्केलेबल बिजनेस के साथ साझेदारी करेगी जो ट्रैवल, वेलनेस एंड ब्यूटी, फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स, इंश्योरेंस, एयरपोर्ट सर्विसेज, एक्सपीरियंस एंड लाइफस्टाइल और एजुकेशन ट्रैवल जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं.

कंपनी 49% तक इक्विटी लेकर इन बिजनेस को पूंजी, अपने 3 करोड़ से अधिक ग्राहक आधार, ब्रांड विश्वास और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए स्केल करने में मदद करेगी.

निशांत पिट्टी ने बताया कि संस्थापक अपने बिजनेस का संचालन नियंत्रण अपने पास रख सकेंगे, जबकि ईजमायट्रिप पूंजी, वितरण और इकोसिस्टम सपोर्ट प्रदान करेगी. इच्छुक उद्यमियों से बिजनेस प्लान, पिछले प्रदर्शन रिकॉर्ड और 3 साल की वित्तीय अनुमान भेजने को कहा गया है. इसके लिए [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.

हाल ही में, मई 2025 में निशांत पिट्टी ने चीनी स्वामित्व वाले ट्रैवल ऐप्स से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ऐसे ऐप्स भारतीय सैनिकों की यात्रा जानकारी लीक कर सकते हैं, जो संवेदनशील डेटा के लिए जोखिम भरा हो सकता है.

अपनी नई पहल के साथ ईजमायट्रिप भारतीय स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और देश में बिजनेस इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है.

यह भी पढ़िए: EaseMyTrip के चेयरमैन निशांत पिट्टी ने खोली चीनी स्वामित्व वाले ट्रैवल ऐप्स की पोल, डेटा लीक से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read