Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

तरबूज के नीचे छुपा था नशे का ज़हर: दिल्ली पुलिस की एएनटीएफ टीम ने पकड़ी 348 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने आंध्र प्रदेश से आ रहे एक ट्रक से 348 किलो गांजा बरामद कर अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया. तरबूजों की खेप में छिपा कर लाई जा रही थी ड्रग्स.

Delhi police drug bust

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक ट्रक से 348.176 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

यह गांजा आंध्र प्रदेश से दिल्ली-एनसीआर लाया जा रहा था और इसे तरबूजों की खेप के नीचे छिपाकर ट्रक में तस्करी की जा रही थी. एएनटीएफ की सतर्कता और खुफिया इनपुट्स के आधार पर इस ट्रक को रोका गया और तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ.

इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों – इंतजार मलिक और रिज़वान को गिरफ्तार किया है. इन दोनों पर आरोप है कि ये दक्षिण भारत से नशीले पदार्थों की बड़े स्तर पर तस्करी कर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे.

डीसीपी (ANTF, क्राइम ब्रांच) अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि इस ऑपरेशन के जरिए पुलिस ने न केवल भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है, बल्कि एक सक्रिय तस्करी नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया है. फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन तक पहुंचा जा सके.

पुलिस का कहना है कि ये तस्कर ट्रकों और फलों की खेप के जरिए आसानी से पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टीम लगातार सतर्क है और नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

यह कार्रवाई ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत की गई है और इससे यह साफ है कि दिल्ली पुलिस प्रतिबद्ध है कि वह किसी भी हालत में ड्रग्स के नेटवर्क को फलने-फूलने नहीं देगी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital