Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली: नंद नगरी के ताहिरपुर कोड़ी कॉलोनी में भीषण आग, दो लोगों की मौत, ई-रिक्शा चार्जिंग से जुड़ा मामला

दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र की कोड़ी कॉलोनी में आग की भीषण घटना में दो लोगों की मौत हो गई. ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग की जांच जारी है.

Delhi fire incident

दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र स्थित ताहिरपुर कोड़ी कॉलोनी में 8 जून की रात करीब 11:39 बजे एक घर में आग लगने की सूचना मिली. पुलिस के अनुसार, घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि आग गली श्मशान वाली में मकान संख्या 110 के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी. मौके पर तैनात बीट स्टाफ हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए एक महिला मीरा देवी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन जब मलबे की जांच की गई तो दो लोगों के शव बरामद हुए. मृतकों की पहचान शशि (25), पुत्र विजय कुमार सिंह, जो उसी घर में अपने माता-पिता और तीन भाइयों के साथ रहता था, और बल्लू (लगभग 55 वर्ष), जो बेघर था, के रूप में हुई है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके.

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घर के ग्राउंड फ्लोर का उपयोग ई-रिक्शा चार्जिंग के लिए किया जा रहा था. आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी, जिसमें दो ई-रिक्शा भी जलकर राख हो गए.

मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया. इस घटना को लेकर नंद नगरी थाने में भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 106(1)/287 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital