Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar Politics: जन्मदिन पर लालू यादव बेटे तेज प्रताप को करेंगे माफ, RJD में होगी वापसी?

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिन है. इस मौके पर तेजप्रताप यादव ने जन्मदिन कि बधाई दी है. बधाई देने के लिए उन्होंने वीडियो कॉल किया .

Lalu Yadav

लालू यादव तेज प्रताप को करेंगे माफ?

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) का आज 78वां जन्मदिन है. जन्मदिन पर तेजप्रताप का लालू को बधाई देते हुए एक वीडियो कॉल सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो कॉल के दौरान लालू यादव ने तेजप्रताप को देखते ही कहा-हां बाबू, जिसके बाद तेजप्रताप यादव ने कहा-पापा हैपी बर्थडे. इस दौरान लालू यादव और तेजप्रताप के बीत जो भी बातचीत हुई उसे देखकर ऐसा बिलकुल नहीं लगा कि दोनों एक दूसरे से इतने नाराज़ हैं. पिता और पुत्र के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है.

वीडियो कॉल के दौरान Lalu Yadav ने क्या कहा?

वीडियो कॉल के दौरान तेजप्रताप यादव ने लालू को बताया कि वो बरसाना में हैं. इसके बाद लालू यादव ने तेजप्रताप से कहा कि बरसाना में बाबा के यहां चले जाना. इसके बाद तेजप्रताप ने भी कहा कि हां रमेश बाबा के यहां, बर्थ डे का केक वहीं कटेगा. तेजप्रताप की बात सुनकर लालू यादव ने भी कहा कि हां ठीक है. इस दौरान लालू यादव और तेजप्रताप के बीच का प्रेम साफ तौर पर दिख रहा था.

सियासी अटकलें तेज

लालू यादव के जन्मदिन पर तेजप्रताप के इसी वीडियो कॉल के बाद बिहार में सियासी अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया है . लोग कह रहे हैं कि पिता-पुत्र के बीच सुलह हो गई है . अब सवाल ये है कि चुनाव में एक मंच पर फिर दिखेगा लालू का परिवार. क्या तेजस्वी के साथ दिखेंगे तेजप्रताप. क्योंकि लोग तो कहने लगे हैं कि तेजप्रताप की पार्टी में वापसी भी होगी और राजद कि टिकट पर वो चुनाव भी लड़ेंगे .

यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी हत्याकांड पर Neha Singh Rathore का बड़ा बयान,‘ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जैसे…’

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर इस वीडियो कॉल से पहले भी तेजप्रताप यादव ने पोस्ट में एक फोटो शेयर की और एक लाइन का कैप्शन लिखा है. फोटो में लालू यादव की तस्वीर दीवार पर बनी है, जिसे वो गले लगाते दिख रहे हैं . तेजप्रताप ने इस फोटों के साथ लिखा है, “अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी नजदीक होगी.” तेज प्रताप के इस पोस्ट और वीडियो कॉल के बाद ही सियासी गलियारों में हलचल तेज़ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital