Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली बार फिल्म निर्माता अनूप्रिया नागर और गायक सुनील लोधी एक मंच पर नजर आए. अध्यात्म और युवा सोच पर संवाद के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए.

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी दिखी. सैलानी लौटने को मजबूर, PDA सीईओ बोले- प्राकृतिक स्वरूप बचाते हुए देंगे सुविधाएं.

WOMEN EMPOWERMENT: दुलारी देवी फाउंडेशन की निदेशिका प्रीती पाण्डेय को 'नारी शक्ति सम्मान 2026' मिला. सांसद बांसुरी स्वराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया.

नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आज से आरोग्य उत्सव एक्सपो 2026 शुरू हुआ. यहां स्वास्थ्य और पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए 100 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं. तीन दिवसीय कार्यक्रम 23 फरवरी तक चलेगा.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से देश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी है। इनमें सबसे खास बनारस-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन है, जो वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत जैसी ट्रेनें भारत के विकसित भविष्य की रफ्तार हैं। अब देश में 160 से अधिक वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल रहा है।

देव दीपावली के कुछ ही दिन बाद वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। नवंबर के महीने में इस तरह की स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई। घाटों की ऊपरी सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है और नाविकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। राजेंद्र प्रसाद, दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर पानी का स्तर लगातार ऊपर जा रहा है। स्थानीय लोग इसे असामान्य मौसम परिवर्तन बता रहे हैं। प्रशासन स्थिति पर नज़र रखे हुए है। अगर पानी इसी रफ्तार से बढ़ा तो अगले 24 घंटे में कई घाटों का आपसी संपर्क टूट सकता है।

उत्तर प्रदेश में सर्दी ने अब पूरी तरह दस्तक दे दी है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाओं का असर बढ़ गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर अब मैदानों तक पहुंच चुका है, जिससे यूपी में तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली और नजीबाबाद जैसे जिले सबसे ठंडे रिकॉर्ड किए गए हैं।

बिहार के मोकामा में हुई दुलारचंद यादव की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई है। जानिए कौन थे दुलारचंद यादव, उनका राजनीतिक या सामाजिक रसूख क्या था, और उनकी हत्या से मोकामा की राजनीति और कानून व्यवस्था में क्यों भूचाल आ गया है।

राहुल गांधी ने किया छठी मैया का अपमान? चुनाव से पहले बुरा फंस गए राहुल गांधी? छठी मैया के अपमान पर सियासत तेज़? राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को फंसा दिया?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से चलने वाले संगठनों की अखिल भारतीय समन्वय बैठक 5 से 7 सितम्बर 2025 को जोधपुर के लालसागर में होगी. इस बैठक में 32 संगठनों के 320 प्रतिनिधि शामिल होंगे.