Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, देर रात दिल्ली पुलिस के पास आया फोन

Arvind Kejriwal: दिल्ली पुलिस जब रात में पेट्रोलिंग कर रही थी उस समय पीसीआर वैन को रात 12 बजकर 5 मिनट पर एक कॉल आया और इस कॉल में सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई.

Arvind kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

Arvind Kejriwal death threat: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को कॉल करके यह धमकी दी गई. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है. दिल्ली पुलिस जब रात में पेट्रोलिंग कर रही थी उस समय पीसीआर (PCR) वैन को रात 12 बजकर 5 मिनट पर एक कॉल आया और इस कॉल में सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई. हालांकि आरोपी की मानसिक हालत खराब बताई जा रही है, ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है. हालांकि पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने की कोशिश की लेकिन अभी तक कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई है.

धमकी भरे कॉल के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. इसके बाद पुलिस ने नंबर के आधार पर जांच कर फोन करने वाले की पहचान की. इसके बाद पुलिस जब उसके पास पहुंची, तो पता चला कि कॉल करने वाला शख्स 38 साल का है और मानसिक रूप से बीमार है. शख्स का इलाज गुलाबी बाग में चल रहा है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital