Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बच्चों की फीस से लेकर, संविदा नौकरी और आर्थिक सहायता तक, अपनों को खोने वाले परिवारों को डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिया भरोसा

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने संवेदनशील जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाते हुए अपने क्षेत्र में 20 से अधिक शोक-संतप्त परिवारों से भेंट कर भावनात्मक और व्यावहारिक सहायता का आश्वासन दिया.

Rajeshwar Singh

डॉ. राजेश्वर सिंह

New Delhi News: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने संवेदनशील जनप्रतिनिधि की नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं मोहल्लों का दौरा कर हाल ही में अपने परिजनों को खो चुके 20 शोक संतप्त परिवारों से भेंट की. विधायक का यह प्रयासपीड़ित परिवारों को भावनात्मक सहारा देने और भरोसे का संबल बनने की सच्ची अभिव्यक्ति भी थी. इस दौरान डॉ. सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तियों से भी मुलाकात की.

सरोजनीनगर विधायक ने अंबेडकरपुरम तेलीबाग निवासी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सद्गुरु शरण रावत व उनकी पत्नी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य रही शशी बाला के आवास जाकर भेट की. अंबेडकरपुरम निवासी मनोज कुमार साहू के घर पहुंचे विधायक ने उनकी बेटी सर्विष्टा साहू के न्यायिक परीक्षा में चयनित पर बधाई दी. डॉ. सिंह ने बंथरा निवासी श्री लाल बहादुर सिंह के आवास पहुँचकर उनके दो पुत्रों अधिवक्ता अभिषेक सिंह एवं सुशील सिंह ‘मोनू’ के चार दिन के भीतर हुए आकस्मिक निधन पर गहन संवेदना व्यक्त की. उन्होंने इस असहनीय वज्रपात को ‘हृदयविदारक और अवर्णनीय पीड़ा’ बताया तथा परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर निम्नलिखित शोक प्रकरणों

मुकेश तिवारी ‘पिंटू’ (महामंत्री, बंथरा व्यापार मंडल) की दादी विमला देवी के निधन पर अंबरपुर बंथरा में, भाजपा बूथ अध्यक्ष दिलीप यादव के चाचा सत्यनारायण यादव (निवासी न्यू रहीमाबाद) के निधन पर, मनोज नाथ (निवासी सपेरा बस्ती, गांधीनगर) के निधन पर इस दौरान उनकी पत्नी सोना देवी और बच्चों के लिए पेंशन एवं अन्य सहायता का आश्वासन दिया,

रामनाथ तिवारी (निवासी मजरा कल्ली पश्चिम, ग्राम अमोल) के निधन पर, संदीप कुमार (पुत्र, ओम प्रकाश, भाजपा कार्यकर्ता, सेक्टर-C, वृंदावन योजना) के निधन पर, अजय रावत (निवासी अंबेडकरपुरम, तेलीबाग) की दादी के निधन पर, प्रशांत श्रीवास्तव (भाजपा बूथ अध्यक्ष) के मौसा चित्रांजन संजकर (निवासी सेक्टर C1, आशियाना) के निधन पर, सौरभ सिंह राठौर (निवासी सेक्टर G) की माता विजयलक्ष्मी देवी के निधन पर,महेन्द्र रावत (पूर्व पार्षद प्रत्याशी, भद्रुख) के भतीजे सोनू रावत के निधन पर इस दौरान उनके बच्चों की शिक्षा में सहायता का आश्वासन दिया.

नरेंद्र पाल सिंह (कोटेदार, लोनहा) की माता शिवरानी देवी के निधन पर, करण रावत (छोटे भाई, संदीप कुमार, मंडल मीडिया सह संयोजक, हरौनी) के आकस्मिक निधन पर,रोहित अवस्थी (पुत्र, उमेश अवस्थी, निवासी बादेखेड़ा) के निधन पर, भाजपा नेता ऋतु सिंह (निवासी बुद्धेश्वर) की पुत्री के निधन पर संवेदना प्रकट की.

दुख की घड़ी में साथ: आश्वासन और मदद का भरोसा

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शोक-संतप्त परिवारों से भेंट कर केवल संवेदना प्रकट नहीं की, बल्कि उनके भविष्य को लेकर गंभीर आश्वासन भी दिए. उन्होंने सपेरा बस्ती निवासी दिवंगत मनोज नाथ की पत्नी को विधवा पेंशन के लिए शासन स्तर पर प्रयास का भरोसा दिलाया. इसी प्रकार, कई दिवंगत व्यक्तियों के छोटे बच्चों की शिक्षा में आर्थिक बाधा न आए, इसके लिए उनकी फीस माफ कराने का आश्वासन दिया गया.

एक पात्र बेटी, जिसने हाल ही में अपने पिता को खोया है, को संविदा नियुक्ति हेतु विभागीय समन्वय का आश्वासन दिया गया. कुछ अत्यंत जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग दिलाने हेतु प्रयास का वचन दिया गया, वहीं एक दिवंगत अभिभावक की मेधावी संतान को नीट (NEET) कोचिंग में प्रवेश दिलाने के लिए भी आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया गया.

उन्होंने विशेष रूप से ग्राम रहीमाबाद में उपस्थित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एयरपोर्ट व एरोसिटी विस्तार हेतु हो रहे भूमि अधिग्रहण के संदर्भ में समुचित मुआवज़ा एवं पुनर्वास सुनिश्चित करवाने का प्रयास करेंगे. डॉ. सिंह ने सपेरा बस्ती, गांधीनगर में भाजपा सेक्टर संयोजक सचिन नाथ के चाचा गोविंद नाथ के बच्चो के इलाज के लिए संभव मदद हेतु भी आश्वस्त किया.

अवध समाचार पोस्ट क्रिकेट टूर्नामेंट विजेताओं को किया सम्मानित

क्षेत्र भ्रमण के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने ग्राम सभा शिवरी में हिंदी समाचार पत्र अवध समाचार पोस्ट (ASP) द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान विधायक ने प्रतियोगिता की विजेता मलपुर राइडर टीम को 11,000 की पुरस्कार राशि तथा उपविजेता टीम ए जेड स्पोर्टिंग सहादतगंज को 5000 की राशि प्रदान कर सम्मानित करते हुए खेलों को आत्मविश्वास बढाने का सबसे अच्छा माध्यम बताया.

विधायक ने बताया की खेल से आत्मविश्वास बढ़ता है जो किसी भी क्षेत्र में सफल होने का सबसे आवश्यक तत्व है. डॉ. सिंह ने कहा आज के समय स्वस्थ रहना भी एक चुनौती है, खेलों से स्वस्थ रहने का अवसर मिलता है, युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा खेलों में हिस्सा लेना चाहिए. विधायक ने खेलों को सामाजिकता बढ़ाने का उत्कृष्ट माध्यम बताते हुए कहा की सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग के माध्यम से 8,000 से अधिक युवाओं को अवसर, प्लेटफ़ॉर्म और सम्मान प्रदान किया गया.

भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्य, मोहित तिवारी, विवेक राजपूत, के.के. श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख सुनील रावत, बंथरा चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत, पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत, शंकरी सिंह, भाजपा पदाधिकारी आशू शुक्ला एवं सुभाष पासी, सौरभ गुप्ता, राज कुमार सिंह, पवन मिश्रा, अनिल कुमार तिवारी, सुकेश तिवारी, विवेक तिवारी, अमित तिवारी, अंकित तिवारी, शिव कुमार तिवारी ‘पप्पू’, अजय अवस्थी, रेनू सिंह, अरविंद कुमार रावत, राधेलाल रावत, विनोद यादव, अभिषेक सिंह, हरिश्चंद्र यादव, वीरेंद्र वर्मा, महेंद्र नाथ, विनोद नाथ, सोमनाथ, गोविंद नाथ, वैष्णव कुमार नाथ, सचिन नाथ, सूरज नाथ,

इसके साथ ही मिथलेश नाथ, राजन मिश्रा, शेर अली खान, सोनू माली, राजेंद्र प्रसाद यादव, सद्गुरु शरण रावत, अशोक द्विवेदी, शिव प्रकाश मिश्रा, भरत मिश्रा, विश्वनाथ गौर, भीम शंकर मिश्रा, पूरन बहादुर, देवी प्रसाद शुक्ला, राज किशोर रावत, देवी दयाल यादव, हरी राम गुप्ता, मोहन भट्ट, अनीता तिवारी अन्नू, माधवी देवी, अपर्णा भारती, संगीता, राजीव बाजपेयी, राजेश चावला, आदित्य दीक्षित, शिव भोला, राजन गुप्ता, प्रभात निगम, विवेक श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, अनुराग यादव, कमलेश शर्मा, रश्मि कश्यप, आशीष पटेल, बबली त्रिवेदी, एस. के. सिंह, राकेश कुमार, रवि कुमार, दीपेंद्र सिंह, राम सिंह, परशुराम चौधरी, सुरेश रावत, राम भरोसे, रमा शंकर त्रिपाठी, के. एन. सिंह एवं अन्य भाजपा नेता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: G 7 Summit में आज हिस्सा ले रहे पीएम मोदी, 6वीं बार मिला मौका; कनाडा में खालिस्तान समर्थकों का उत्पात

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital