Bharat Express DD Free Dish

Viral Haldi Trend: सोशल मीडिया पर छाया ‘लाइट और हल्दी’ का जादुई कॉम्बो, आखिर क्यों हो रहा है इतना वायरल?

Viral Haldi Trend: इस ट्रेंड में लोग एक जलती हुई लाइट जैसे फोन की फ्लैश लाइट के ऊपर एक कांच का गिलास रखते हैं और उसमें ऊपर से हल्दी डालते हैं. हल्दी गिरते ही वह लाइट से मिलकर बेहद सुंदर, सुनहरी रोशनी और धुएं जैसा इफेक्ट देती है.

Viral Haldi Trend

Viral Haldi Trend: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखा और दिलचस्प ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसका नाम है हल्दी ट्रेंड (Haldi Trend).

यह कोई पारंपरिक शादी की हल्दी रस्म नहीं, बल्कि एक विजुअल इफेक्ट वाला ट्रेंड है.

इसे करने के लिए लोग एक जलती हुई लाइट के ऊपर कांच का ग्लास रखते हैं और उसमें हल्दी डालते हैं.

यह ट्रेंड लाखों लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है और सब इसे करने पर मजबूर हो रहे हैं.

क्या है ये वायरल हल्दी ट्रेंड?

इस ट्रेंड में लोग एक जलती हुई लाइट जैसे फोन की फ्लैश लाइट के ऊपर एक कांच का गिलास रखते हैं और उसमें ऊपर से हल्दी डालते हैं.

हल्दी गिरते ही वह लाइट से मिलकर बेहद सुंदर, सुनहरी रोशनी और धुएं जैसा इफेक्ट देती है.

कई लोग इसमें स्लो मोशन वीडियो या बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़कर इसे और भी आकर्षक बना रहे हैं.

क्यों हो रहा है इतना पॉपुलर?

  • जब हल्दी लाइट से मिलती है, तो वह एक चमकदार, जादुई नज़ारा बनाती है. जो देखने में काफी सुंदर लगता है.
  • यह ट्रेंड लोगों की क्रिएटिविटी को दिखाने का एक नया तरीका बन गया है.
  • जो भी कुछ नया और आकर्षक होता है, वह जल्दी ट्रेंड में आ जाता है. जिससे इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट्स में वायरल होने का चांस मिल जाता है
  • इस ट्रेंड के लिए किसी महंगे सेटअप की जरूरत नहीं होती — बस एक बल्ब, गिलास और थोड़ी सी हल्दी.

क्या है इसके पीछे का मतलब या मैसेज?

हालांकि, यह ट्रेंड ज्यादातर Aesthetic और विजुअल इफेक्ट के लिए किया जा रहा है.

कुछ लोग इसे ‘सांस्कृतिक प्रतीकों को क्रिएटिव तरीके से पेश करने’ का उदाहरण भी मानते हैं.

हल्दी, जो भारतीय संस्कृति में शुद्धता और ऊर्जा का प्रतीक है, उसे एक नए रूप में दिखाना कई लोगों को आकर्षित कर रहा है.

हल्दी ट्रेंड दिखाता है कि कैसे आम चीजें- जैसे हल्दी और लाइट, जब सही समय, कैमरा ऐंगल और सोच के साथ मिलती हैं, तो वे एक वायरल ट्रेंड में बदल सकती हैं.

सोशल मीडिया की दुनिया में यह एक और उदाहरण है कि क्रिएटिविटी की कोई सीमा नहीं होती.

ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: पूरी दुनिया आज कर रही योग, जानें इस साल क्‍या है थीम; कैसे सेलिब्रेट करें योगा डे

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read