Urdu Conclave 2026

‘अभी न जाओ छोड़कर…’ महाराष्ट्र रेडियो महोत्सव में CM फडणवीस का दिखा सुरीला अंदाज, आशा भोसले के साथ मंच साझा कर जीता दिल

Watch Video: महाराष्ट्र रेडियो महोत्सव में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आशा भोसले के साथ मंच साझा कर ‘अभी न जाओ छोड़कर’ गाया. इस खास मौके पर 12 रेडियो हस्तियों को आशा रेडियो गौरव पुरस्कार से नवाजा गया.

CM Devendra Fadnavis sings 'Abhi na jao...' at the Maharashtra Radio Festival

CM Devendra Fadnavis sings With Asha Bhosle: महाराष्ट्र रेडियो महोत्सव और ‘महाराष्ट्र आशा रेडियो गौरव पुरस्कार’ समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कुछ ऐसा किया, जिसने सभी लोगों को हैरान कर दिया. दरअसल, उन्होंने मंच पर आकर बॉलीवुड का मशहूर गीत “अभी न जाओ छोड़कर” गाया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया.

यह आयोजन वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर मुंबई के यशवंतराव चव्हाण ऑडिटोरियम में हुआ, जिसमें राज्य के सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से पहली बार यह महोत्सव आयोजित किया गया था.

आशा भोसले की मौजूदगी से महोत्सव बना खास

मुख्यमंत्री के साथ मंच पर भारत की सुरों की रानी, पद्मविभूषण से सम्मानित आशा भोसले भी मौजूद थीं. इस खास मौके पर फडणवीस ने आशा जी के साथ पुराना गाना  गुनगुनाया, जिसे कभी आशा भोसले (Asha Bhosle) और मोहम्मद रफ़ी (Mohammed Rafi) ने अपनी आवाज़ दी थी. इस मधुर पल का वीडियो समाचार एजेंसी ANI ने साझा किया, जिसमें फडणवीस हाथ में माइक लिए गाते हुए नजर आए और आशा जी मुस्कुराते हुए कभी-कभी सुर में उनका साथ देती दिखीं.

इस भव्य कार्यक्रम में रेडियो जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 12 व्यक्तित्वों को ‘आशा रेडियो गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. पुरस्कार वितरण के दौरान खुद मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं को बधाई दी और आशा भोसले की उपस्थिति को “संगीत की आत्मा” जैसा बताया.

रेडियो समाज को जोड़ने वाली सशक्त आवाज– सीएम फडणवीस

राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री, अधिवक्ता आशीष शेलार ने इस महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि रेडियो केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली एक सशक्त आवाज है.

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने श्रोताओं का धन्यवाद करते हुए कहा, “आज का दिन हर मायने में संगीतमय और खास बन गया है.” उन्होंने रेडियो प्रजेंटर्स के साथ संवाद भी किया, जिससे कार्यक्रम और भी जीवंत हो उठा. यह महोत्सव न केवल संगीत और संस्कृति का उत्सव बना, बल्कि यह संदेश भी दिया कि महाराष्ट्र सरकार कला, संगीत और मीडिया के क्षेत्र में अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें: BSF Yoga Day 2025 ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीमावर्ती क्षेत्रों में आयोजित किए भव्य योग शिविर

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read