Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Dharmendra Pradhan Birthday: पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- उनके प्रयासों से युवा शक्ति को मिल रहा बहुत लाभ

प्रधानमंत्री के पोस्ट को Dharmendra Pradhan ने रीपोस्ट कर जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा, “मेरे जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार.

Dharmendra Pradhan Birthday

पीएम मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान को दी जन्मदिन की बधाई. (फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan)  आज (26 जून) अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और ईश्वर से उनकी लंबी उम्र की कामना की.

Dharmendra Pradhan को पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं. भारत के शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने, शोध और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने के उनके प्रयास सराहनीय हैं और इससे भारत की युवा शक्ति को बहुत लाभ मिल रहा है. ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ रहें.”

केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी का जताया आभार

प्रधानमंत्री के पोस्ट को Dharmendra Pradhan ने रीपोस्ट कर जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा, “मेरे जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार. पिछले 11 वर्षों से आपके परिवर्तनकारी नेतृत्व में काम करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है. आपका मार्गदर्शन, समर्थन और मार्गदर्शन शक्ति, प्रोत्साहन और प्रेरणा का स्रोत है. लोगों को सशक्त बनाने और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए आपके आशीर्वाद और निरंतर मार्गदर्शन की आशा करता हूं.”

सीएम योगी ने दी Dharmendra Pradhan को बधाई

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने भी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने कहा, “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. भगवान श्री जगन्नाथ जी से यही प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो.” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने की प्रगति मंच की 48वीं बैठक की अध्यक्षता, खनन, रेलवे और जल संसाधन क्षेत्रों की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा भी की

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. राष्ट्र निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तनकारी कार्यों में आपकी अटूट प्रतिबद्धता लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी. आपको अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और मां भारती की सेवा में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं.” भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा, “वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की आत्मीय बधाई. बाबा बैद्यनाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital