Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग की सगाई, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Anshula Kapoor Engaged: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रैंड रोहन ठक्कर से सगाई कर ली है. इस खास पल की उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं.

Anshula Kapoor Engaged

Anshula Kapoor Engaged: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई कर ली है. इस खास मौके की खूबसूरत तस्वीरें अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी प्रेम कहानी भी फैंस को सुनाई है.

फिल्मी अंदाज में पहनाई अंगूठी

अंशुला और रोहन की सगाई न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में हुई. रोहन ने घुटनों पर बैठकर फिल्मी अंदाज में उन्हें अंगूठी पहनाई. इस खूबसूरत पल के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और चूमा. अंशुला ने बताया कि यह सब बिल्कुल जादू जैसा महसूस हुआ.

डेटिंग एप से शुरू हुई थी पहली बातचीत

अंशुला ने लिखा कि दोनों की पहली बातचीत एक डेटिंग एप के ज़रिए हुई थी. उन्होंने बताया, “हमने एक मंगलवार को दोपहर 1:15 बजे बात शुरू की थी, और फिर सुबह 6 बजे तक बातें करते रहे. उसी वक्त ऐसा महसूस हुआ कि कुछ खास शुरू हो रहा है.” ठीक तीन साल बाद, उसी समय पर रोहन ने उन्हें प्रपोज किया.

Anshula Kapoor Engaged

कौन हैं अर्जुन कपूर के जीजू?

रोहन एक स्क्रिप्ट राइटर हैं। फिलहाल वो करण जौहर की कंपनी ‘धर्मैटिक एंटरटेनमेंट’ के साथ फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. उन्होंने यूसीएलए और न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से पढ़ाई की है. अंशुला और रोहन 2022 से रिलेशनशिप में हैं.

सगाई के बाद की बर्गर पार्टी

अंशुला ने लिखा, “हमारी पहली मुलाकात बर्गर के प्यार से शुरू हुई थी, तो सगाई के बाद हमारा पहला मील भी बर्गर ही था.” उन्होंने आगे लिखा, “मैं अपने सबसे अच्छे दोस्त से सगाई कर रही हूं. जो मेरा सुरक्षित ठिकाना है. मेरा पसंदीदा इंसान. मेरा सब कुछ.”

Anshula Kapoor Engaged

सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों ने भी अंशुला को सगाई की बधाइयां दी हैं. परिणीति चोपड़ा, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे ने उन्हें इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं. यह सगाई न सिर्फ अंशुला और रोहन के लिए, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी बेहद खास बन गई है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital