ब्राजील सहित 5 देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री ने अर्जेंटीना दौरे पर गर्मजोशी से किए गए स्वागत को लेकर राष्ट्रपति माइली का धन्यवाद दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट एक वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “अर्जेंटीना की मेरी यात्रा बहुत ही उपयोगी रही है. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी चर्चाएं हमारी द्विपक्षीय मित्रता को महत्वपूर्ण गति प्रदान करेंगी और मौजूद प्रबल संभावनाओं को पूरा करेंगी. मैं राष्ट्रपति माइली, सरकार और अर्जेंटीना के लोगों को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं.”
My visit to Argentina has been a productive one. I am confident that our discussions will add significant momentum to our bilateral friendship and fulfil the strong potential that exists. I thank President Milei, the Government, and the people of Argentina for their warmth.… pic.twitter.com/JvtcxV5gSt
— Narendra Modi (@narendramodi) July 5, 2025
ब्यूनस आयर्स ने पीएम मोदी के सौंपी शहर की चाबी
इसके अलावा ब्यूनस आयर्स दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने शहर की चाबी दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की. प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा, “ब्यूनस आयर्स के नगर सरकार के प्रमुख जॉर्ज मैक्री से ब्यूनस आयर्स शहर की चाबी प्राप्त करने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं”
Honoured to receive the Key to the City of Buenos Aires from Mr. Jorge Macri, Chief of the City Government of Buenos Aires.@jorgemacri pic.twitter.com/wNggutMwtt
— Narendra Modi (@narendramodi) July 5, 2025
5 देशों के 8 दिवसीय दौरे पर हैं PM Modi
अपने 5 देशों के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने अलग-अलग देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलकात की. ब्राजील में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डिआज-कैनेल बरमूडेज से मुलाकात की. रियो डी जेनेरियो में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात कर निवेश और व्यापार बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की.
प्रधानमंत्री मोदी 2 जुलाई से 8 दिवसीय दौरे पर हैं. जहां वह घाना, अर्जेंटिना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, नमिबिया और ब्राजील का दौरा कर 10 जुलाई को वापस भारत लौटेगें.
ये भी पढ़ें: UAE की गोल्डन वीजा प्रोग्राम के जरिए विदेशियों को आकर्षित करने की कोशिश, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




