Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़, एक दर्जन वारदाते सुलझाने का दावा

दिल्ली के अमन विहार थाना पुलिस ने मोबाइल और चेन स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से चोरी की बाइक, मोबाइल, चांदी की चेन और हथियार बरामद हुए.

Edited by Akansha

मुकेश राणा दिल्ली

राजधानी दिल्ली में राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल और चेन स्नेचिंग लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए अमन विहार थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर 9 आपराधिक वारदाते सुलझाने के बाद लूटे गए मोबाइल चैन और चोरी की बाइक भी बरामद की गई है.

मोबाइल ओर चैन स्नेचिंग की शिकायत हुई थी दर्ज

रोहिणी जिले के डीसीपी राजीव रंजन के मुताबिक 3 जुलाई को अमन विहार थाने में मोबाइल ओर चैन स्नेचिंग की शिकायत दर्ज हुई थी जिसमें पीड़ित ने बताया था की बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन और चैन लूट ली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी अजय वेदवाल के निर्देश पर एसएचओ अमन विहार रवींद्र जोशी ने मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया.

पुलिस ने पूरे इलाके में लगाए CCTV फुटेज

पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ साथ जेल से बाहर आए संदिग्धों के विषय में लोकल इनपुट लेना शुरू किया जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को धर दबोचा. पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाश,किशन,विष्णु,ओर शिवम् के रूप में हुई.

सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटनाओं का किया खुलासा

सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्नेचिंग ओर लुट की वारदात के साथ वाहन चोरी की भी घटनाओं का खुलासा किया, जिसके बाद आरोपियों की निहानदेही पर पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र के नो अपराधिक मामले सुलझाने का दावा किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बाइक, लूटे गए तीन मोबाइल के साथ चांदी की चैन और लोगो को डराने के लिए इस्तमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read