नासिर जुनैद हत्याकांड
Nasir-Junaid Murder Case: नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी ने पलवल के पास दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान लोकेश सिंगला के रूप में हुई है.
आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने बजरंग दल के सदस्यों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में सिंगला की पत्नी दमयंती ने शिकायत दर्ज कराई है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
तीन लोगों पर धमकी देने का लगाया आरोप
वायरल हो रहे वीडियो में मृतक लोकेश सिंगला ने तीन लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया है. उसने वीडियो में बताया कि इन तीन लोगों ने उसका पीछा करने के लिए गुंडे भेजे और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. इन तीन लोगों की पहचान हाथिन से बजरंग दल हरियाणा इकाई के संयोजक भारत भूषण, अनिल कौशिक और हरकेश यादव के रूप में है. पुलिस को इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिये.
क्या है नासिर जुनैद हत्याकांड?
यह मामला 16 फरवरी 2023 का है. जब हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर एक जीप से पुलिस को नासिर और जुनैद नाम के दो युवकों की जली बरामद हुई थी. इस मामले में कुछ गोरक्षकों पर उन्हें गाय तस्करी का आरोप लगाकर अगवा करने की बात सामने आई थी. इस मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. जिसमें एक आरोपी लोकेश सिंगला भी था.
ये भी पढ़ें- भारत की निमिषा प्रिया को यमन में क्यों होने वाली है फांसी?
घर पर आकर देते थे धमकी
सिंगला की पत्नी ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके पति को ये तीन लोग काफी लंबे समय से परेशान कर रहे थे. मेरा पति नूंह जिले में समाजिक कार्यकर्ता था. ये लोग उसका पीछा करते थे और उसपर नजर रखते थे. पत्नी ने तीनों पर घर आकर धमकी देने का भी आरोप लगाया है.
वीडियो बनाकर पत्नी को भेजा
दमयंती (लोकेश सिंगला की पत्नी) ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि इन लोगों ने उसके पति की जिंदगी बर्बाद करने और जान से मारने की भी धमकी दी थी. जिसकी वजह से मेरे पति इनसे डरे हुए थे. वो टूट चुके थे. जिसकी वजह से उन्होंने 5 जुलाई को रात साढ़े आठ बजे रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उन्होंने मेरे मोबाइल पर एक वीडियो भी भेजा था. जिसमें उन्होंने सारी बातें बताई थी.
फिलहाल पुलिस ने पत्नी की शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.ॉ
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


