Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

AGTF ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश, गुरदासपुर के जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद

पंजाब में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. गुरदासपुर के जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए, जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी रिंदा की साजिश का हिस्सा थे.

पंजाब में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक खुफिया सूचना के आधार पर गुरदासपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकियों की एक साजिश को विफल कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, यह साजिश पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकी हरविंदर उर्फ रिंदा द्वारा रची गई थी, जिसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का समर्थन प्राप्त है.

जंगल से बरामद हुईं राइफल, ग्रेनेड और कारतूस

AGTF की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरदासपुर के एक जंगल से भारी मात्रा में आतंकी हथियार बरामद किए. जब्त किए गए हथियारों में दो AK-47 राइफलें, 16 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और दो P-86 हैंड ग्रेनेड शामिल हैं. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह खेप पाकिस्तान से भारत में धकेली गई थी और इसका मकसद पंजाब के विभिन्न इलाकों में हमले कर शांति व्यवस्था को भंग करना था.

इस संबंध में पुराना शाला थाने में विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अब इस मामले से जुड़े रिंदा के अन्य साथियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है.


ये भी पढ़े: कन्हैयालाल हत्या पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल टेलर मर्डर की रिलीज पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital