Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“भारत को आत्मनिर्भर बनाने में उनका योगदान सराहनीय”, पीएम मोदी और अमित शाह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

राजनाथ सिंह का जन्म 1951 में उत्तर प्रदेश के बाभोरा (जिला चंदौली) गांव में हुआ था. वे देश के वरिष्ठ राजनेताओं में से एक हैं. उन्होंने 1974 में राजनीति शुरू की और 1977 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक चुने गए.

PM Modi Amit Shah Rajnath Singh

पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह (फाइल फोटो).

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं.खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत और समझदारी से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री के भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की भी सराहना की.

पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं. वे अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं. रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने और हमारी सेनाओं को मजबूत करने में उनका योगदान सराहनीय है. ईश्वर से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राजनाथ सिंह को बधाई दी. उन्होंने कहा, “रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सैन्य शक्ति को निरंतर सुदृढ़ करने और रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में आप सराहनीय कार्य कर रहे हैं. संगठन से लेकर सरकार तक आपने सभी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सामाजिक जीवन जीने वालों को प्रेरित किया है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं.”

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारतीय राजनीति में आदर्श, शुचिता और संयम की प्रतिमूर्ति, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपका पांच दशकों से अधिक का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और नैतिक राजनीति का उज्ज्वल उदाहरण है. प्रभु श्री राम की कृपा आप पर बनी रहे. आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो.”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

यह भी पढ़ें- Guru Purnima: प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

राजनाथ सिंह का जन्म 1951 में उत्तर प्रदेश के बाभोरा (जिला चंदौली) गांव में हुआ था. वे देश के वरिष्ठ राजनेताओं में से एक हैं. उन्होंने 1974 में राजनीति शुरू की और 1977 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक चुने गए. नवंबर 1999 में वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री थे. अक्टूबर 2000 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, लेकिन उससे पहले. 2003 में वे वाजपेयी सरकार में कृषि मंत्री बने.

2013 से 2015 तक वो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारत सुरक्षा यात्रा शुरू की थी. 2014 में वे नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री बने, और 2019 में उन्हें देश का रक्षा मंत्री बनाया गया. 2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने पर दूसरी बार उन्हें रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital