Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lords Test : लंच तक इंग्लैंड के 83/2, एक ही ओवर में रेड्डी ने इंग्लैंड को दिए दो झटके

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट गुरुवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुआ.

भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट गुरुवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम (Lord’s Cricket Stadium) में शुरू हुआ. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और लंच तक दो विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए. ओली पोप 12 और जो रूट 24 रन बनाकर नाबाद हैं.

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम को पहला झटका 43 के स्कोर पर बेन डकेट के रूप में लगा. वह 23 रन बनाकर आउट हुए. जैक क्रॉले की असफलता का दौर जारी रहा. वह दूसरे विकेट के रूप में 18 रन बनाकर आउट हुए. तब टीम का स्कोर 44 था. इंग्लैंड को दोनों झटके पारी के 14वें ओवर में नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने दिए.

इसके बाद ओली पोप (Ollie Pope) और जो रूट (Joe Root) ने सावधानी से बल्लेबाजी की और लंच तक टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. दोनों के बीच 39 रन की साझेदारी हो चुकी है. पोप 34 गेंद में 12 और रूट 34 गेंद में 24 रन बनाकर खेल रहे हैं.

ये दोनों बल्लेबाज दूसरे सेशन में कैसा प्रदर्शन करते हैं, इस पर इंग्लैंड की पारी काफी हद तक निर्भर करेगी. अगर इनका विकेट गिरता है, तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी होगा. अगर ये आउट नहीं हुए, तो इंग्लैंड बड़ा स्कोर बना सकती है.

दोनों टीमें मैच में बड़े बदलाव के साथ उतरी हैं. भारत ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम में जगह दी है. उन्हें पिछले टेस्ट में वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया था.

हालांकि बुमराह पहले सेशन में अपना प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहे हैं. इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उन्हें सावधानी से खेला और कोई भी विकेट उन्हें नहीं दिया है.

इंग्लैंड टीम ने भी एक बदलाव किया है. चार साल बाद जोफ्रा आर्चर टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. उन्हें जोश यंग की जगह टीम में मौका दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital