Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की घर में 5 गोली मारकर की हत्या, रील बनाने से नाराज़ थे पिता

गुड़गांव की 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (Radhika Yadav) की गुरुवार दोपहर गुड़गांव स्थित उनके आवास पर उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी.

राधा यादव. (फोटो: X)

गुड़गांव की 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (Radhika Yadav) की गुरुवार दोपहर गुड़गांव स्थित उनके आवास पर उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी. पिता सोशल मीडिया पर रील बनाने से नाराज़ थे.

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 10:30 बजे सेक्टर 57 स्थित उनके घर की पहली मंजिल पर हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता ने राधिका पर लगातार तीन गोलियां चलाईं. उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

राधिका के पिता रील बनाने से नाराज़ थे और उन्हें डर था कि इससे परिवार की बदनामी हो सकती है. घटना के बाद पिता को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. घटना के समय परिवार के किसी अन्य सदस्य के मौजूद होने की जानकारी नहीं है.

पुलिस ने बताया कि बंदूक जब्त कर ली गई है और सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. हत्या के पीछे के मकसद की फिलहाल जांच चल रही है.

थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर ने मीडिया को बताया, “हमें अस्पताल से सूचना मिली कि 25 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है. उसे तीन गोलियां लगी हैं. हम महिला के चाचा से मिले, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया. फिर हम घटनास्थल पर गए जहां हमें पता चला कि महिला के पिता ने उस पर गोली चलाई थी.”

इन्फ्लुएंसर के रूप में करियर बनाने पर कर रही थी फोकस

23 मार्च, 2000 को जन्मी राधिका हरियाणा की एक उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी थीं. उन्होंने अलग-अलग राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लिया और कई पदक और पुरस्कार जीते थे. अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के रिकॉर्ड के अनुसार, राधिका ने लड़कियों की अंडर-18 श्रेणी में 75वीं, महिला युगल में 53वीं और महिला एकल में 35वीं रैंकिंग हासिल की.

इसके अलावा राधिका अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) सर्किट में सक्रिय थीं, जहां उनकी रैंकिंग 113 थी.

हालांकि, दो साल पहले, उन्हें एक चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें प्रतिस्पर्धी खेलों से दूर रहना पड़ा. हाल के महीनों में, राधिका एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में अपना करियर बनाने पर फोकस कर रही थीं. वह अक्सर इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर रील बनाकर पोस्ट करती थीं.


ये भी पढ़ें: ओडिशा में बांगलादेशी होने के संदेह पर हिरासत में लिए गए 400 से अधिक मजदूर, बंगाल सरकार ने तुरंत रिहाई की मांग की


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital