Bharat Express DD Free Dish

परिवहन, पर्यटन और संस्कृति: संसदीय समिति की अहम बैठक में शामिल हुए Manoj Tiwari, नागरिक उड्डयन में सुरक्षा पर चर्चा

लोकप्रिय राजनेता मनोज कुमार तिवारी ने संसद में परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति की आठ घंटे तक चली बैठक में भाग लिया. उन्‍होंने बताया कि बैठक में नागरिक उड्डयन सुरक्षा पर चर्चा की गई.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Parliamentary Committee Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी ने परिवहन, पर्यटन और संस्कृति से संबंधित संसदीय स्थायी समिति की एक ऐतिहासिक बैठक में भाग लिया. यह बैठक आठ घंटे तक चली, जिसमें नागरिक उड्डयन में सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई, जो मोदी सरकार की राष्ट्रीय हितों की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.

मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X.com पर कई तस्‍वीरें शेयर कीं. उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. बैठक में विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें थीम-आधारित पर्यटक सर्किट और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना भी शामिल था.

मनोज तिवारी ने ट्वीट में लिखा, “स्टैंडिंग कमिटी की मीटिंग आठ घटे तक चली. हमने संसद में परिवहन, पर्यटन और संस्कृति से संबंधित संसदीय स्थायी समिति की ऐतिहासिक मीटिंग में भाग लिया. नागरिक उड्डयन में सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, और यह मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय हितों की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.” इस दौरान उन्‍होंने यह भी बताया कि मीटिंग 9 जुलाई 2025 को हुई थी.

इस पहल से देश की सुरक्षा और पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने की उम्मीद है.

यह भी पढ़िए: Sindoor Ki Lalkaar: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मनोज तिवारी का भारतीय सेना को समर्पित देशभक्‍ति गीत, देखिए VIDEO



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read