Bharat Express DD Free Dish

अमरनाथ यात्रा आज स्थगित, पहलगाम और बालटाल से नहीं होगी यात्रा शुरू

लगातार भारी बारिश के कारण 17 जुलाई 2025 को श्री अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल बेस कैंपों से स्थगित कर दिया गया है. BRO द्वारा मार्गों की मरम्मत का कार्य जारी है, यात्रा 18 जुलाई से फिर शुरू हो सकती है.

Amarnath Yatra में अब तक 3.52 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, सुरक्षा घेरे में निकली ‘छड़ी मुबारक’ की परंपरागत यात्रा - भारत एक्सप्रेस

Amarnath Yatra 2025: 3.52 लाख श्रद्धालुओं ने किए पवित्र गुफा के दर्शन, जम्मू से नए जत्थे रवाना – सुरक्षा कड़ी, तीर्थयात्रियों के लिए पहलगाम और बालटाल मार्ग व्यस्त।

श्रीनगर, 17 जुलाई: भारी बारिश के चलते श्री अमरनाथजी यात्रा (Amarnath Yatra 2025) को आज (17.07.2025) के लिए पहलगाम और बालटाल दोनों बेस कैंपों से स्थगित कर दिया गया है. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण यात्रा मार्गों पर बहाली का कार्य आवश्यक हो गया है. बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने दोनों मार्गों पर बहाली कार्य के लिए अपने जवानों और मशीनरी की भारी तैनाती कर दी है ताकि 18.07.2025 से यात्रा फिर से शुरू की जा सके.

पहलगाम और बालटाल से नहीं शुरू होगी अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2025)

डिविजनल कमिश्नर कश्मीर विजय कुमार बिधूरी ने बताया, “पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण यात्रा मार्गों पर मरम्मत और रखरखाव का कार्य अत्यंत आवश्यक है. इसलिए आज किसी भी यात्री को दोनों बेस कैंपों से पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हालांकि, जो यात्री पिछली रात पंजतरणी कैंप में रुके थे, उन्हें BRO और माउंटेन रेस्क्यू टीम्स की मौजूदगी में बालटाल की ओर नीचे उतरने की अनुमति दी गई है. मौसम के अनुकूल रहने पर यात्रा कल से पुनः शुरू होने की संभावना है.”

अब तक 2.47 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

अब तक श्री अमरनाथजी यात्रा 2025 (Amarnath Yatra 2025) के दौरान 2.47 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read