Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बीएसएफ की बड़ी कामयाबी: फिरोज़पुर बॉर्डर पर हेरोइन की बड़ी खेप बरामद

फिरोज़पुर बॉर्डर पर बीएसएफ ने सतर्कता दिखाते हुए आज 8.6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की. ये खेप पाकिस्तान से तस्करी की जा रही थी. जवानों की मुस्तैदी से नशे की बड़ी साजिश नाकाम हुई.

BSF heroin seizure

फिरोज़पुर बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के सतर्क जवानों ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन की खेप बरामद की है.

फिरोज़पुर बॉर्डर पर हेरोइन की बड़ी खेप बरामद

बीएसएफ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज तड़के बॉर्डर गांव भनेवाला (ज़िला फिरोज़पुर) के पास खेतों में संदिग्ध इलाके की गहन तलाशी के दौरान 15 पैकेट संदिग्ध हेरोइन (कुल वज़न- 8.600 किलोग्राम) बरामद की गई. इन नशीले पदार्थों के हर पैकेट को पीले चिपकने वाले टेप से लपेटा गया था, जिनमें लोहे का हुक और रोशनी करने वाला उपकरण भी लगा हुआ था.

यह बड़ी बरामदगी बीएसएफ के जवानों की सतर्कता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो सीमा पर किसी भी तरह की नशे की तस्करी को रोकने के लिए लगातार चौकस रहते हैं. पाकिस्तानी ड्रग सिंडिकेट की साजिशों को नाकाम करते हुए बीएसएफ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए उनका प्रयास निरंतर और दृढ़ है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital