Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Magh Purnima 2023: वाराणसी से लेकर प्रयागराज तक ‘माघ पूर्णिमा’ पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Magh Purnima 2023: संगम तट पर लगे माघ मेले में आज ब्रह्महूर्त से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम संगम तट पर उमड़ पड़ा है.

Magh-Purnima-Snan

'माघ पूर्णिमा' पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Magh Purnima 2023: माघ मास के अंतिम स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर आज सुबह चार बजे से ही लोग नदी घाटों पर स्नान कर रहे हैं. प्रयागराज में जहां रात से ही लाखों की संख्‍या में लोग जमा होना शुरु हो गए थे वहीं आज चार बजे से ही भक्‍त आस्‍था की डुबकी लगा रहे हैं.

माघी पूर्णिमा स्नान पर प्रयागराज मेला में लाखें की संख्या में श्रद्धालु पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाएंगे. मेला क्षेत्र में तैयारी और व्यवस्था को लेकर श्रद्धालु काफी खुश हैं. ‘माघ पूर्णिमा’ पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने माघ स्नान की शुभकामनाएं दी हैं.

त्रिवेणी पर स्नान को लेकर उत्साह

संगम तट पर लगे माघ मेले में आज ब्रह्महूर्त से ही श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम संगम तट पर उमड़ पड़ा है. कहा जाता है कि आज के दिन देवी देवता भी रूप बदलकर त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए आते हैं.

माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर मेला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी इंतजाम किए गए हैं. माघ पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करना विशेष तौर पर पुण्यदायक माना जाता है. इसके अलावा माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करनी चाहिए.

हरिद्वार में स्नान को लेकर लोगों में उत्साह

आज ब्रह्महूर्त से ही हरिद्वार में हर की पैड़ी पर स्नान करने वाला का तांता लगा हुआ है. स्नान करने के बाद पवित्र नदी में खड़े होकर सूर्य को जल का अर्घ्य देने से सूर्य देव की कृपा बनी रहती है और जीवन में मंगल ही मंगल बना रहता है. लोग स्नान करने के लिए तड़के ही यहां के घाट पर पहुंच गए. ठंड के बीच श्रद्धालु स्नान-दान कर रहे हैं. माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर हर कोई यहां स्नान को लेकर उत्साहित है.

वाराणसी में लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

वाराणसी में आज सुबह से अस्सी घाट से लेकर गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. यहां पर आज के दिन प्रसाशन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया सामुदायिक नेतृत्व युवा समागम का शुभारंभ, लर्निंग मैनेजमेंट पोर्टल का भी किया लोकार्पण

माघ पूर्णिमा में संगम स्नान

धार्मिक ग्रंथों में इस बात का जिक्र है कि त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश समेत कई देवी देवता माघ मास के दौरान संगम स्नान करते हैं. बात करें इस माह में स्नान से मिलने वाले फल की तो कहा जाता है कि प्रयागराज के संगम पर माघ मास में यदि कोई इंसान तीन बार स्नान करता है तो उसे दस हजार अश्वमेघ यज्ञ से भी अधिक का फल मिलता है. वहीं पूरे माघ मास में प्रतिदिन संगम स्नान करने वाले व्यक्ति पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है. माना जाता है कि माघ स्नान से सुख-सौभाग्य, धन-संतान और मोक्ष की प्राप्ति होती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital