Bharat Express DD Free Dish

लालू के बड़े बेटे Tej Pratap Yadav आज कर सकते हैं नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा, प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्‍द

तेजप्रताप यादव आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं. RJD से निष्कासित होने के बाद वह महुआ में सक्रिय दिख रहे हैं. साथ ही, अनुष्का से उनकी दोबारा मुलाकात भी चर्चा में है.

Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप यादव.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, वे अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा कर सकते हैं. RJD और परिवार से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर समर्थकों के साथ रणनीति बना रहे हैं. माना जा रहा है कि वे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) को ध्यान में रखकर नया राजनीतिक कदम उठा सकते हैं.

RJD से दूरी और नया झंडा

10 जुलाई को तेजप्रताप (Tej Pratap Yadav) वैशाली के महुआ पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी गाड़ी से RJD का झंडा हटा लिया था. इसके बजाय, उन्होंने एक नया झंडा लगाया, जिसमें लालू यादव की तस्वीर नहीं थी. महुआ में उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक की और इस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए. तेजप्रताप वर्तमान में समस्तीपुर के हसनपुर से विधायक हैं, लेकिन 2015 से 2020 तक वे महुआ से भी विधायक रह चुके हैं.

अनुष्का यादव से मुलाकात

30 जून को तेजप्रताप बाइक से अनुष्का यादव (Anushka Yadav) के घर पहुंचे थे और करीब सात घंटे वहां रहे. इस मुलाकात पर उन्होंने कहा, “यह मेरा पारिवारिक रिश्ता है. मैं लोगों से मिलता-जुलता रहता हूं.” सूत्रों के अनुसार, वे आज फिर अनुष्का के घर जा सकते हैं. 24 मई को अनुष्का के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद लालू यादव ने 25 मई को उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था.

प्रेम पर खुलकर बोले तेजप्रताप

एक टीवी इंटरव्यू में तेजप्रताप ने अनुष्का के साथ अपनी तस्वीरों को सही ठहराया और कहा, “प्यार सब करते हैं, मैंने कोई गलत नहीं किया.” उन्होंने जोर देकर कहा कि वे जनता के लिए काम करना चाहते हैं और कोई उन्हें लोगों के दिल से नहीं निकाल सकता.

यह भी पढ़िए: Anushka Yadav से मिलने उनके घर पहुंचे Tej Pratap Yadav, 7 घंटे पास रहे; मुलाकात पर बोले- पारिवारिक संबंध है



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read