Bharat Express DD Free Dish

India-England Test: 311 रन की बढ़त के साथ इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 669 रन, भारत की खराब शुरुआत

India-England Test; इंग्लैंड की पहली पारी चौथे दिन 669 रन पर सिमट गई है. इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने 150 और बेन स्टोक्स ने 141 रन की पारी खेली. आखिर में, ब्रायडन कार्स के बल्ले से 47 रन की उपयोगी पारी भी आई.

India-England 3rd Test

India-England Test: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. चौथे टेस्ट के चौथे दिन मेजबान इंग्लैंड ने भारत पर 311 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है.

इंग्लैंड की पहली पारी चौथे दिन 669 रन पर सिमट गई है. इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने 150 और बेन स्टोक्स ने 141 रन की पारी खेली. आखिर में, ब्रायडन कार्स के बल्ले से 47 रन की उपयोगी पारी भी आई.

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए. स्टोक्स, जो मैच के तीसरे दिन रिटायर हर्ट हुए थे, उन्होंने चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों को वापसी करने का मौका नहीं दिया. कोई भी गेंदबाज स्टोक्स पर दबाव डालने में सफल नहीं हो पाया.

स्टोक्स ने 198 गेंदों में 141 रनों की शानदार पारी खेली. उनका विकेट रवींद्र जडेजा के खाते में गया. लेकिन, स्टोक्स जाने से पहले इंग्लैंड को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा गए थे.

ये भी पढ़ें: Australia vs West Indies: टिम डेविड का तूफान, 37 गेंदों में शतक, ऑस्ट्रेलिया ने 20 सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया

स्टोक्स ने पारी के दौरान 11 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. इससे पहले, इंग्लैंड टीम के लिए शानदार फॉर्म में दिख रहे जो रूट ने भी भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास ली. तीसरे दिन खेलते हुए रूट ने 248 गेंदों में 150 रन पूरे किए. पारी के दौरान रूट के बल्ले से 14 चौके निकले.

भारत ने आते ही गंवाए 2 विकेट

इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी है और टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही है. इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस वोक्स ने दूसरी पारी के पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई. फिर, इसी ओवर की 5वीं गेंद पर वोक्स ने साई सुदर्शन का विकेट भी चटका दिया. भारत का स्कोर इस वक्त 1 रन पर 2 विकेट है.

शुरुआती दो बड़े झटकों की वजह से भारतीय टीम मैच में पूरी तरह से बैकफुट पर है. भारत पर एक पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है. खबर लिखे जाने तक, मैदान में कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल की जोड़ी इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest