Urdu Conclave 2026

Odisha News: देबझरन जलप्रपात में डूबने से दो एमबीबीएस छात्रों की मौत

वीर सुरेंद्र साईं आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के 6 एमबीबीएस छात्र दिन में देबझरन जलप्रपात घूमने गए थे. पानी में नहाते समय, उनमें से दो गहरे पानी में गिरकर डूब गए और बाहर निकल नहीं सके.

Odisha News: ओडिशा के संबलपुर जिले में जूजूमुरा के पास देबझरन जलप्रपात में शनिवार को दो एमबीबीएस छात्रों के डूबने की खबर है. छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. सूत्रों के अनुसार, वीर सुरेंद्र साईं आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के छह एमबीबीएस छात्र दिन में देबझरन जलप्रपात घूमने गए थे. पानी में नहाते समय, उनमें से दो पर गहरे पानी में गिरकर डूब गए और बाहर निकल नहीं सके.

हादसे के बाद सहपाठियों ने दमकल और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को झरने से बाहर निकाला और पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान मोनिका मीणा और संदीप पुरी के रूप में हुई है. दोनों बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साईं आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र थे.

दिल्ली और राजस्थान के हैं छात्र

जुजुमुरा से स्थानीय अग्निशमन सेवा के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को बरामद किया. दोपहर के समय दोनों का शव मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचने पर वहां शोक की लहर फैल गई. पुलिस और कॉलेज प्रबंधन की ओर से दोनों मृतकों के परिवार को इस हादसे की जानकारी दी गई.

ये भी पढ़ें: Sanjay Seth Death Threat: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

संदीप पुरी नई दिल्ली के नजफगढ़ के सुनील पुरी का पुत्र था. मृतका 24 वर्षीय मोनिका मिनल राजस्थान के माउंट आबू के चेतराम मीणा ओर पुत्री बताई गई है.

जुजुमुरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों और सहपाठियों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. देबझरन जलप्रपात में डूबकर किसी की जान जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है. जनवरी 2020 में भी वीर सुरेंद्र साईं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीएसएसयूटी) के दो छात्रों की डूबकर मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read