Urdu Conclave 2026

Bharat Express के Operation Chhangur से हरकत में आई यूपी सरकार, पीड़िता की आपबीती सुनकर 3 मंत्रियों ने कहा- गुनहगारों पर कड़ी कार्रवाई होगी

छांगुर बाबा यूपी में कानून-व्यवस्था और सामाजिक संवेदनशीलता का बड़ा मुद्दा बन गया है. Bharat Express ने इस काले कारनामों को बेनकाब किया. इस मामले में जनता अब कठोर कार्रवाई और पीड़िताओं को न्याय मिलने की उम्मीद कर रही है.

Bharat Express Operation Chhangur

छांगुर बाबा के काले कारनामों पर यूपी सरकार के मंत्री बोले- सरकार कड़ा एक्शन लेगी. कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Chhangur Baba Exposed: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में छांगुर बाबा (Chhangur Baba) उर्फ जमालुद्दीन के काले कारनामों ने पूरे देश को झकझोर दिया है. एक फेरीवाले से गांव के प्रधान और फिर कथित धर्मांतरण रैकेट के सरगना तक का सफर तय करने वाले छांगुर बाबा पर अवैध धर्मांतरण, बलात्कार, मनी लॉन्ड्रिंग और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के गंभीर आरोप हैं.

भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल के #OperationChhangur ने इस मामले में कुछ नए खुलासे कर और पीड़ित महिलाओं की आपबीती को मंच पर आवाज दी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार हरकत में आई और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया. यूपी सरकार के तीन मंत्रियों धर्मवीर प्रजापति, विजय लक्ष्मी गौतम, दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि पीड़िताओं को न्याय दिलाया जाएगा.

छांगुर के गुंडों ने की बर्बरता: पीड़िता

छांगुर बाबा (Chhangur Baba) के गुंडों द्वारा प्रताड़ित एक पीड़िता ने भारत एक्सप्रेस के एक विशेष शो में अपनी दर्दनाक आपबीती साझा की. फफक-फफक कर रोते हुए महिला ने बताया कि छांगुर के गुर्गों ने उसकी अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया और उसे चंगुल से निकलने नहीं दिया. पीड़िता ने कहा, “मैं मुश्किल से उनकी कैद से भाग सकी. मैं न्याय चाहती हूं. छांगुर और उसके गुर्गों पर सख्त कार्रवाई हो.” भारत एक्सप्रेस ने इस दौरान पीड़िता की यूपी सरकार के मंत्रियों से फोन पर बात कराई, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई का वादा किया. यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा, “ऐसे षड्यंत्र को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार इसके खिलाफ कड़ा एक्शन ले रही है और आगे भी लेगी.”

कौन है आखिर ये छांगुर बाबा?

छांगुर बाबा, जिसका असली नाम जमालुद्दीन है, बलरामपुर के रेहरा माफी गांव का निवासी है. पहले वह फेरी लगाकर नग और पत्थर बेचता था और बाद में गांव का प्रधान बना. उसने चांद औलिया दरगाह के पास एक बैठक बनाई थी, जहां लोग उससे मिलने आते थे. लेकिन जांच में सामने आया कि यह बैठक अवैध गतिविधियों का अड्डा थी. छांगुर बाबा पर आरोप है कि वह एक संगठित गिरोह चलाता था, जो हिंदू लड़कियों और नाबालिगों को प्रेमजाल, धमकियों और पैसे के लालच में फंसाकर इस्लाम में धर्मांतरण के लिए मजबूर करता था.

यूपी में हुआ हिंदुओं का धर्मांतरण

पुलिस और यूपी एटीएस की जांच में खुलासा हुआ कि छांगुर बाबा का रैकेट 5,000 से अधिक लड़कियों का धर्मांतरण करा चुका है. इस नेटवर्क ने जाति के आधार पर रेट तय किए थे — ब्राह्मण और क्षत्रिय लड़कियों के लिए 15-16 लाख रुपये, जबकि पिछड़ी जातियों के लिए 10-12 लाख रुपये. इस रैकेट का कोड वर्ड “धरती पलट” था और इसका नेटवर्क सऊदी अरब, पाकिस्तान, दुबई और नेपाल तक फैला था. पीड़िताओं ने बताया कि उन्हें ब्रेनवॉश कर उनके नाम बदल दिए गए, जैसे गुंजा गुप्ता का नाम अलीना अंसारी.

Chhangur Baba Use pm modi and rss

विदेशी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छांगुर बाबा (Chhangur Baba) और उसके सहयोगियों के 40 बैंक खातों में 100 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन की जांच शुरू की है. तुर्की, पाकिस्तान और अन्य इस्लामिक देशों से विदेशी फंडिंग के जरिए उसने बलरामपुर में आलीशान कोठी, शोरूम और लग्जरी गाड़ियां खरीदीं. जांच में पता चला कि उसने मंदिर की जमीन पर भी कब्जा किया था. हवाला के जरिए आए धन का उपयोग धर्मांतरण और अन्य अवैध गतिविधियों में किया गया.

बलात्कार और यौन शोषण के आरोप

छांगुर बाबा पर कई महिलाओं ने बलात्कार और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िताओं का कहना है कि मदद मांगने गई महिलाओं को वह अपने जाल में फंसाता था और धर्मांतरण के लिए मजबूर करता था. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे समाज और राष्ट्र-विरोधी गतिविधि करार देते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. कुछ आरोपों में दावा है कि छांगुर बाबा का संबंध पाकिस्तान की आईएसआई से था और वह भारत को 2047 तक इस्लामी राष्ट्र बनाने की साजिश में शामिल था.

भारत एक्सप्रेस की खबर का असर

भारत एक्सप्रेस के #OperationChhangur ने इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया. चैनल के प्रयासों से पीड़िताओं को अपनी बात रखने का मंच मिला और सरकार पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा. पीड़िता की आपबीती का वीडियो आप यहां देख सकते हैं. भारत एक्सप्रेस इस मुद्दे को गंभीरता से सामने लाया है.

यूपी एटीएस ने शुरू की कार्रवाई

कुछ ही समय पूर्व यूपी एटीएस ने छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू रोहरा उर्फ नसरीन को गिरफ्तार कर लिया है. बलरामपुर में उसकी कोठी पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है. जांच में गुप्त तहखानों और लैपटॉप से महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं. ईडी और एटीएस उसके नेटवर्क के अन्य सदस्यों- बदर अली सिद्दीकी, महबूब और अन्य की तलाश में जुटी है. छांगुर बाबा ने खुद को निर्दोष बताया है, लेकिन उसके वकील मोहम्मद आमिर का कहना है कि मामले की सुनवाई अदालत में होगी.

यह भी पढ़िए: Bharat Express Exclusive: ‘छांगुर के गुंडों ने चंगुल से निकलने नहीं दिया’, फफक कर रो पड़ी पीड़िता – VIDEO



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read