डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सभी देशों (countries) को ट्रेड डील (trade deal) को लेकर एक नई चेतावनी (चेतावनी) दी है; ट्रंप (Trump) की इस टैरिफ की धमकी (tariff threat) के अनुसार, बिना समझौते वाले देशों को 15-20% का टैरिफ (tariff) देना होगा, जिसे 'ट्रंप टैरिफ (Trump tariffs)' कहा जा रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump) ने टैरिफ को लेकर एक बार फिर से दुनिया भर के देशों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि जिन भी देशों ने ट्रेड डील को लेकर अलग से बातचीत नहीं की है, उन सभी देशों पर 15-20 फीसदी तक आयात शुल्क लगाया जाएगा.
15-20 फीसदी लगेगा टैरिफ- Trump
ट्रंप ने ये बातें टर्नबरी में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. उन्होंने कहा कि दुनिया के लिए टैरिफ 15-20 फीसदी के बीच रहेगा. ट्रंप का ये ऐलान इसलिए भी काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि अप्रैल के महीने में उन्होंने सिर्फ 10 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही थी, लेकिन अब जो उन्होंने ऐलान किया है, उससे छोटे देशों पर आर्थिक दबाव बढ़ने की संभावना है.
पहले 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की कही थी बात
सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई की शुरुआत में अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि लैटिन अमेरिका कैरेबियाई देशों, अफ्रीका और कई अन्य छोटे देशों पर सिर्फ 10 फीसदी टैरिफ लगेगा.
बातचीत न करने वाले देशों पर लगेगा 15-20% टैरिफ- Trump
हालांकि अब राष्ट्रपति ट्रंप ने ये साफ कर दिया है कि अमेरिका उन सभी देशों पर एक समान टैरिफ लगाएगा, जिन्होंने अमेरिका के साथ अलग से किसी भी तरह की ट्रेड डील को लेकर कोई बातचीत नहीं की है. उन्होंने कहा कि जिन भी देशों को अमेरिका के साथ व्यापार करना है, उन्हें 15-20 फीसदी आयात शुल्क देना होगा. उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए हम अलग-अलग समझौते नहीं कर सकते हैं.
बता दें कि ट्रेड डील को लेकर भारत समेत दुनिया के कई देश इस समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश में जुटे हुए हैं. क्योंकि ट्रंप ने टैरिफ लगाने की समय सीमा 1 अगस्त तय की है, जो नजदीक है. भारत की ओर से प्रमुख वार्ताकार राजेश अग्रवाल की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल वाशिंगटन में बातचीत कर रहा है.
यह भी पढ़ें- “नो सीजफायर…नो डील”, थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष में डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री ने मचाई सनसनी
राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले सप्ताह ही जापान पर 15 फीसदी, इंडोनेशिया पर 16 फीसदी, यूरोपीय संघ पर 15 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. वहीं ब्राजील और लाओस अमेरिका पर पहले से ही 40 से 50 प्रतिशत तक शुल्क लगा रहे हैं.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



