Bharat Express DD Free Dish

Raksha Bandhan: उत्तराखंड से महिलाओं ने पीएम मोदी के लिए रेशम की खास राखी बनाकर भेजीं, सीएम पुष्कर धामी ने बताया- आत्मनिर्भरता की मिसाल

उत्तराखंड के हल्द्वानी की महिला स्वयं सहायता समूहों ने इस रक्षाबंधन पर एक अनोखी पहल की है. समूह की महिलाओं ने शुद्ध रेशम से बनी सुंदर और ईको-फ्रेंडली राखियां तैयार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी को भेजी हैं.

उत्तराखंड में हल्द्वानी की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर रेशमी धागे से बनी राखी भेजी है. रेशम से बनी इन राखियों की देश के कई राज्‍यों में भारी मांग है.

रेशम विभाग के उपनिदेशक हेमचंद्र ने बताया कि इससे समूह की महिलाएं आत्‍मनिर्भर बन रही हैं. शुद्ध रेशम से बनी इन राखियों को पीएम के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी को भेजा गया है.

रेशमी राखियों की डिमांड

हेमचंद्र ने बातचीत में बताया कि पिछले साल प्रदेश में नवाचार शुरू किया था, जिसमें रेशम से कई आकर्षक उत्‍पाद बनाए थे. ऐसे उत्‍पाद देश में पहली बार बन रहे थे. महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मात्र नौ माह में ही 9 लाख से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता हासिल की है.

इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर राखियां बनाई गई हैं. यह आकर्षक राखियों प्रदेश में ही नहीं, भारत के अन्‍य राज्‍यों में पहुंच चुकी हैं. इस राखी की मांग देश भर में है. राखी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद, बैंगलोर, राजस्थान, लखनऊ, गुजरात और चंडीगढ़ तक भेजी जा चुकी हैं.

राखी बनी आत्मनिर्भरता का जरिया

उन्‍होंने बताया कि रेशम विभाग से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं रक्षाबंधन के अवसर पर रेशम से बनी राखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री के लिए भेज रही हैं. इन राखियों की बिक्री से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. इन राखियों को बनाकर कुछ ही दिनों में समूह की महिलाओं ने लगभग 15 हजार के करीब कारोबार किया है. लोगों को यह राखी पसंद आ रही हैं, जिससे समूह को लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं.

महिला सहायता समूह की अध्यक्ष किरण जोशी का कहना है कि समूह की महिलाएं पिछले कई महीनों से राखी बनाने में लगी हैं, जिसके माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है. इस राखी की डिमांड देश के अन्‍य राज्‍यों से मिल रही है. यह राखी ईको फ्रेंडली है.

ये भी पढ़े: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, उपराष्ट्रपति चनाव के लिए 7 अगस्त को जारी होगा अधिसूचना

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read