Bharat Express DD Free Dish

यूपी में अब कहीं भी मुफ्त कर सकेंगे यात्रा, सीएम योगी ने रक्षाबंधन से पहले किया बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर 8 अगस्त से तीन दिन के लिए बस फ्री करने का ऐलान किया है. साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती बढ़ी दी गई है.

cm yogi

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. यूपी सरकार ने महिलाओं के लिए 3 दिन के लिए बसें फ्री कर दी हैं. ताकि सभी महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने जा सके और इस त्योहार को खुशी से मना सकें. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने रविवार को उच्च स्तरीय बैठक में इसका ऐलान किया. बता दें कि 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक माताएं और बहनें फ्री बस सेवा का लुत्फ उठा सकती हैं. इतना ही नहीं इस दौरान जाम की समस्या से निपटने के लिए भी फैसले लिए गए हैं.

CM योगी ने क्या-क्या ऐलान किए?

सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर एक अहम बैठक की थी. उसी बैठक में यह फैसला लिया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में राज्य के सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहति प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हुए. बैठक में बाढ़ की स्थिति, आगामी त्योहारों की तैयारी, हर घर तिरंगा अभियान, ड्रोन संचालन और कानून व्यवस्था के कार्यों की समीक्षा की गई. वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब सीएम योगी ने महिलाओं के लिए फ्री बस ट्रेवल का ऐलान किया हो त्योहारों के समय भी ऐसी घोषणाएं होती रहती है.

कब से मिलेगी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा?

सीएम ने सभी जिलों में 24×7 कंट्रोल रूम संचालित करने और राहत आयुक्त कार्यालय को नियमित रिपोर्ट भेजने के लिए कहा. स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से दवाइयों का वितरण और राहत सामग्री की गुणवत्ता जांचने के निर्देश भी दिए. रक्षाबंधन के अवसर पर 8 अगस्त को सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक यूपीएसआरटीसी और नगरीय बस सेवाओं में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की.

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर, 17 जिले जलमग्न, 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित

सीएम ने सभी नगरीय क्षेत्रों में जाम बचाव और राजमार्गों पर पैट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए. पवित्र सावन महिने के अंतिम सोमवार और श्रीकष्ण जन्माष्टमी के लिए मंदिरों में स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा. हर घर तिरंगा अभियान को राष्ट्रीय अभियान बताते हुए सीएम ने 4.6 करोड़ तिरंगे फहराने का लक्ष्य रखा. 9 से 12 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और महोत्सव आयोजित करने, 13 से 15 अगस्त तक सरकारी निजी भवनों में तिरंगा फहराने का आदेश दिया.

बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर होगी सख्त कार्रवाई

किसानों को तय दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. ड्रोन से दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए 17 मुकदमे दर्ज करने और 29 लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी सीएम को दी गई. मुख्यमंत्री ने बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वालों की संपत्ति जब्त करने और अफवाहों पर रोक के लिए ग्राम सुरक्षा समितियों से संवाद स्थापित करने आदेश दिया. सीएम योगी ने अफवाहों के कारण थानाअध्यक्ष से लेकर जिला अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read