Bharat Express DD Free Dish

‘नतीजा बुरा होगा’, पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर भारत ने दिया ‘अल्टीमेटम’

India-Pakistan: सिंधु जल समझौते को लेकर कुछ समय से पाकिस्तान के बौखलाए नेता भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. अब इन्हें भारत ने उनके स्वतंत्रता दिवस के रोज ही अल्टीमेटम दे दिया है.

India Pakistan Independence Day

पाकिस्तान को भारत का अल्टीमेटम

India-Pakistan: 15 अगस्त को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इससे पहले पड़ोसी पाकिस्तान ने 14 अगस्त को अपनी आजादी का जश्न मना लिया. हालांकि, इससे पहले पाकिस्तान के नेताओं और अधिकारियों ने जमकर जहर उगला है. इस पर भारत की ओर से जवाब आ गया है. सबसे बड़ी बात कि उनके स्वतंत्रता दिवस के रोज ही उन्हें अल्टीमेटम दे दिया गया है. भारत ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तानी नेता जुबान पर काबू रखें. कोई गलत कदम उठाया तो नतीजा बुरा होगा.

बता दें पाकिस्तानी जनरल असीम मुनीर के अमेरिका दौरे से शुरू हुआ बयानों का दौर इस्लामाबाद तक पहुंचा. 48 घंटों के भीतर 3 पाक नेताओं ने भारत को धमकी दी थी. इस पर भारत की ओर से अब सीधे अल्टीमेटम दे दिया गया है.

‘नतीजा बहुत बुरा होगा’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल गुरुवार को मीडिया के सामने आए. उन्होंने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में पाकिस्तानी नेताओं को जुबान पर कंट्रोल रखने की सलाह दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तानी नेता भारत के खिलाफ गैर-जिम्मेदार, युद्ध भड़काने वाले और नफरत फैलाने वाले बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नेता नाकामियों को छुपाने के लिए बार-बार ऐसे बयान दे रहे हैं. उन्हें जुबान पर कंट्रोल रखना चाहिए. अगर उनकी ओर से कोई गलत कदम उठाया गया तो नतीजा बहुत बुरा होगा.

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर क्यों उड़ाते हैं पतंग? आजादी के आंदोलन से जुड़ा है इसका गहरा राज

क्या है मामला?

सिंधु जल समझौते के निलंबन को लेकर कुछ समय से पाक नेता बौखलाए हुए हैं. करीब 48 घंटों में 3 पाकिस्तानी नेताओं ने भारत के खिलाफ धमकी भरे बयान खुले मंच से दिए हैं. इनमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, आर्मी चीफ आसिम मुनीर और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का नाम शामिल है. इन्होंने सीधे तौर पर भारत को दुश्मन कहकर संबोधित किया है. इसके साथ ही कहा है कि अगर भारत सिंधु पर डेम बनाता है तो उसे मिसाइलों के द्वारा तोड़ दिया जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read