Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. लोजपा (रामविलास) को लेकर चल रही अफवाहों पर अब पार्टी ने खुद सफाई दे दी है. पार्टी प्रवक्ता निशांत मिश्रा ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि लोजपा (रामविलास) एनडीए का हिस्सा है और ऐसी खबरें कि चिराग पासवान गठबंधन से अलग हो रहे हैं पूरी तरह फर्जी और बेबुनियाद हैं.
नीतीश कुमार की सरकार पर हमलावर थे चिराग
हालांकि बीते कुछ दिनों में चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने नीतीश कुमार सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवा उठाए थे जिससे अटकलें लगाई जा रही थीं कि कहीं लोजपा NDA से अलग तो नहीं हो रही है. लेकिन पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह भाजपा और जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.
चिराग पासवान ने क्या कहा?
चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने यह भी कहा,
“वह इस बार खुद विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. पार्टी ने कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किन सीटों पर फोकस रहेगा, इसका पूरा होमवर्क कर लिया गया है. चुनावी तैयारियों को लेकर लोजपा पूरी तरह एक्टिव है.”
विपक्ष पर चिराग पासवान का तंज
विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर चिराग ने तंज कसते हुए कहा,
“महागठबंधन पूरी तरह से हताश है और वोट चोरी का मुद्दा सिर्फ एक बहाना है. कांग्रेस और आरजेडी ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा पर आरोप लगाए हैं. इसके जवाब में चिराग ने विपक्ष की रणनीति को भ्रम फैलाने वाला बताया.”
महागठबंधन का मतदाता अधिकार यात्रा
महागठबंधन ने 17 अगस्त से मतदाता अधिकार यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे बड़े नेता शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें-Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में जश्न, लाल किले से ‘नया भारत’ का संदेश देंगे PM Modi
पार्टी सरकार की हिस्सा नहीं- चिराग
चिराग ने यह भी साफ किया कि उनकी पार्टी सरकार का हिस्सा नहीं है बल्कि बाहर से समर्थन दे रही है. उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

