Independence Day 2025: आज 15 अगस्त 2025 को भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. ये दिन सभी भारतवासियों के लिए बेहद खास है. ऐसे में आज हम आपको देशभक्ति से सराबोर करने वाले कुछ ऐसे संदेश लेकर आएं हैं, जिसके जरिए आप एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी आदि भेज सकते हैं.
Independence Day 2025
- सर फरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है जोर कितना बाजु ए कातिल में है.
दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक तुझमें जान है. - इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना
रौशनी होगी, चिरागों को जलाए रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजत की हमने
उस तिरंगे को आँखों में बसाए रखना.
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. - हिंदू,मुस्लिम, सिख, ईसाई
आपस में सब भाई-भाई
ला मैं तेरी गीता पढ़ लूं, तू पढ़ ले कुरान
सब मिलजुलकर मनाए हमारा ये दिन खास
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. - देश पर जिसका खून न खोले, खून नहीं वो पानी है
जो देश के काम न आए वो बेकार जवानी है.
न पूछो जमाने से कि हमारी क्या कहानी है
हमारी पहचान तो यही है कि हम हिन्दुस्तानी हैं. - संस्कार, संस्कृति और शान मिले
ऐसे हिन्दू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले
रहे हम सब ऐसे मिल-जुल कर
मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान मिले.
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. - इसी जगह इसी दिन तो हुआ था ये ऐलान
अँधेरे हार गए ज़िंदाबाद हिन्दोस्तान
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. - भले हमारा धर्म कोई भी हो
आखिर में हम सब भारतीय हैं
हमारा देश दुनिया में
सबसे समृद्ध देश बने यही कामना है.
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. - आजादी की कभी शाम ना होने देंगे
शहीदों की कुर्बानी बदनाम ना होने देंगे
बची है लहू की एक बूँद भी रगों में
तब तक भारत माता का आंचल नीलाम ना होने देंगे.
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


