Bharat Express DD Free Dish

Vice Presidential Election की हलचल तेज, बीजेपी की बैठक, एनडीए का शक्ति प्रदर्शन और विपक्ष की रणनीति

देश में उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice Presidential Election) को लेकर सियासी हलचल (Political stir) तेज हो गई है.

देश में उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice Presidential Election) को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी ने 17 अगस्त को शाम 6 बजे संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है, जिसमें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर चर्चा होगी. माना जा रहा है कि इसी दिन नाम पर मुहर भी लग सकती है.

हो चुका उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग ने पहले ही उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice Presidential Election) की तारीखों का ऐलान कर दिया है. नामांकन की आखिरी तारीख 21 अगस्त है, जांच 22 को होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 25 अगस्त तय की गई है. वोटिंग 9 सितंबर को होगी.

21 अगस्त को दिल्ली में नामांकन

एनडीए ने 21 अगस्त को दिल्ली में नामांकन का दिन तय किया है. इस दिन एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दिल्ली में मौजूद रहेंगे. इसे सिर्फ नामांकन नहीं बल्कि एक तरह का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है.

विपक्षी INDIA गठबंधन भी पूरी तैयारी में

वहीं, विपक्षी INDIA गठबंधन भी पीछे नहीं है. वो भी उपराष्ट्रपति पद के लिए साझा उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि उम्मीदवार किस पार्टी से होगा. अंदरखाने में नामों पर चर्चा शुरू हो चुकी है.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दे दिया था इस्तीफा

यह चुनाव ऐसे वक्त में हो रहा है जब मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कहा कि उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है और डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण विश्राम की सलाह दी है. उन्होंने देश सेवा को अपना गौरव बताया और कहा कि अब उन्हें अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी.

इसे भी पढ़ें-अलास्का में Trump-Putin की मुलाकात, यूक्रेन युद्ध पर नहीं बनी सहमति, पुतिन की 5 बड़ी शर्तें

अब सबकी नजर 17 अगस्त की बीजेपी बैठक और 21 अगस्त के नामांकन पर है, जहां से उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice Presidential Election) की तस्वीर काफी हद तक साफ हो सकती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read