Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

जी. कृष्णैया केस में बड़ा मोड़: आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला रद्द

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका स्वीकार कर बिहार सरकार का 2023 का फैसला रद्द कर दिया है. जानें क्या है पूरा मामला और उमा मोहन की क्या मांग थी.

Supreme Court
Edited by Shubhra Rai

Supreme Court: बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई को रद्द कर दिया है. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने कहा कि न्याय की मांग है कि कानून और सही रास्ते का पक्ष लिया जाए, न कि केवल मूकदर्शक बनकर रहा जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया बिहार सरकार का 2023 का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई के खिलाफ मृतक की पत्नी द्वारा दायर चुनौती को स्वीकार किया है. साथ ही कोर्ट ने बिहार सरकार के 2023 के फैसले को रद्द कर दिया है. बिहार सरकार ने पूर्व सांसद आनंद मोहन को 1994 में गोपालगंज के जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की मॉब लिंचिंग के मामले में सजा में छूट दी गई थी. पूर्व आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की पत्नी उमा मोहन की रिहाई को चुनौती दी थी. उन्होंने आनंद मोहन को रिहाई के आदेश को रद्द करते हुए जेल भेजने की मांग की थी. आनंद मोहन को जेल मैन्युअल में बदलाव करते हुए बिहार सरकार ने रिहाई का आदेश दिया था.

उम्रकैद की दलील, जेल नियमावली संशोधन और 1994 की घटना

याचिकाकर्ता ने दलील दी थी कि गैंगस्टर से राजनेता बने आनंद मोहन को हुई उम्रकैद की सजा का मतलब उसके पूरे प्राकृतिक जीवन के लिए कारावास है और इसे केवल 14 साल तक नहीं रखा जा सकता है. दायर याचिका में कहा गया था कि पहले दोषी को फांसी की सजा हुई थी फिर उसे उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया. लेकिन अदालत के फैसले का सख्ती से पालन नहीं किया गया और उसे रिहा कर दिया गया. नीतीश कुमार सरकार द्वारा बिहार जेल नियमावली में 10 अप्रैल 2023 को किए गए संशोधन के बाद उनकी सजा में छूट दी गई थी.

भीड़ को उकसाने का आरोप और डीएम की हत्या

बिहार के गैंगस्टर छोटन शुक्ला की 4 दिसंबर 1994 को हत्या कर दी गई थी, जिससे मुजफ्फरपुर इलाके में तनाव फैल गया था. इसके बाद 5 दिसंबर को हजारों लोग छोटन शुक्ला का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया वहां से गुजर रहे थे. गुस्साए लोगों ने पहले तो उनकी कार पर पथराव किया, फिर उन्हें कार से बाहर निकाल कर पीट-पीटकर मार डाला. इस मामले में आनंद पर आरोप लगा था कि डीएम की हत्या करने वाली उस भीड़ को आनंद मोहन ने ही उकसाया था.

यह भी पढ़ें-बच गए राहुल गांधी! सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाईकोर्ट में क्या होगा?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism