दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने बताया की कि उनकी बेटी सारा (Sara Tendulkar) ने पिलेट्स स्टूडियो (Pilates Studio) खोलने का अपना पुराना सपना साकार कर लिया है. सचिन ने मुंबई में स्टूडियो के उद्घाटन की तस्वीरें शेयर कीं, जहां वे अपनी पत्नी अंजलि के साथ रिबन काटते हुए दिखाई दे रहे हैं.
सचिन तेंदुलकर ने सारा के अपने सपने को साकार करने के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इसके लिए अथक मेहनत किया है और अपनी यात्रा को ईंट-दर-ईंट आगे बढ़ाया है.
सचिन ने कहा,
एक अभिभावक के रूप में आप हमेशा यही उम्मीद करते हैं कि आपके बच्चों को कुछ ऐसा मिले जो उन्हें सचमुच पसंद हो. सारा तेंदुलकर को पिलेट्स स्टूडियो खोलते देखना हमारे दिलों को छू लेने वाले पलों में से एक है. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और विश्वास के साथ, ईंट-दर-ईंट इस सफ़र को तय किया है.
पोषण और शारीरिक गतिविधि हमेशा से हमारे जीवन में महत्वपूर्ण रही हैं और उन्हें अपनी आवाज़ में इस विचार को आगे बढ़ाते देखना वाकई खास है. सारा, हमें इससे ज़्यादा गर्व नहीं हो सकता। इस सफ़र के लिए बधाई जो आप शुरू करने वाली हैं.
As a parent, you always hope your children find something they truly love doing. Watching Sara open a Pilates studio has been one of those moments that fills our hearts.
She has built this journey with her own hard work and belief, brick by brick.
Nutrition and movement have… pic.twitter.com/lpRYj6mXer
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 22, 2025
क्या है पिलेट्स स्टूडियो
पिलेट्स स्टूडियो एक खास फिटनेस सेंटर है जहां लोग पिलेट्स की प्रैक्टिस करते हैं. यह एक हल्कि बॉडी एक्सरसाइज़ है जो ताकत, फ्लेक्सिबिलिटी, पोस्चर और कंट्रोल ब्रीथींग पर फोकस है. ऐसे स्टूडियो अक्सर रिफ़ॉर्मर, मैट के साथ-साथ ट्रेनर भी रहते हैं. ऐसे सेंटर यूजर्स के लिए गाइड की तरह काम करते हैं.
ये भी पढ़ें: Baaghi 4 Song: ‘बागी 4’ का धमाकेदार गाना ‘भली सोहनी’ हुआ रिलीज, नजर आई टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की लव केमिस्ट्री
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





