Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Baaghi 4 Song: ‘बागी 4’ का धमाकेदार गाना ‘भली सोहनी’ हुआ रिलीज, नजर आई टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की लव केमिस्ट्री

Baaghi 4 Song: ‘बागी 4’ का एक और गाना ‘भली सोहनी’ आज कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ. इस गाने में टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली.

Baaghi 4 Song

Baaghi 4 Song: बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में लौटे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ का नया गाना ‘भली सोहनी’ आज यानी 22 अगस्त को रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है. इस गाने में टाइगर के हॉट मूव्ज और मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू की सिजलिंग परफॉर्मेंस ने फैंस को दीवाना बना दिया है.

टाइगर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गाना

टाइगर ने इंस्टाग्राम पर गाने को शेयर करते हुए लिखा, “जब धड़कन कम हो जाती है… और वाइब हिट हो जाता है… यह अब केवल संगीत नहीं है – यह ‘बहली सोहनी’ है.” गाने के रिलीज होते ही फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी है. किसी ने इसे ‘शानदार’ बताया तो किसी ने ‘जबरदस्त डांस’ कहकर तारीफ की. दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने भी दिल वाले इमोजी से अपनी प्रतिक्रिया दी.

गाने में नजर आई टाइगर और हरनाज की लव केमिस्ट्री

गाने में टाइगर और हरनाज की लव केमिस्ट्री देखने लायक है. दोनों के हुक स्टेप्स और एक्सप्रेशन्स ने गाने को और भी खास बना दिया है. इससे पहले फिल्म का रोमांटिक गाना ‘गुजारा’ रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला था.

ये भी पढ़ें: ‘Ek Chatur Naar’ का टीजर रिलीज, एक-दूसरे को मात देने में जुटे दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश

फिल्म में दिखेगा जबरदस्त एक्शन और रोमांच

फिल्म ‘बागी 4’ पांच साल के ब्रेक के बाद इस फ्रैंचाइजी की वापसी है. इस बार कहानी में जबरदस्त एक्शन और रोमांच देखने को मिलेगा. फिल्म का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है, जो कन्नड़ फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ सोनम बाजवा, हरनाज संधू और संजय दत्त अहम किरदारों में नजर आएंगे. खास बात यह है कि संजय दत्त इस बार विलेन के रोल में दिखेंगे.

सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि टाइगर की ये एक्शन पैक्ड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital