Urdu Conclave 2026

भारत के लिए खतरे की घंटी! बांग्लादेश में पाकिस्तानियों की होगी फ्री एंट्री, दोनों देशों के बीच हुआ ये खास समझौता

Pakistan Bangladesh Visa Free Agreement: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार बांग्लादेश के ऐतिहासिक दौरे पर रहे. इस दौरान दोनों देशों के बीच पाकिस्तान-बांग्लादेश नॉलेज कॉरिडोर नाम से एक पहल की शुरुआत की गई है. इस पहल का उद्वेश्य दोनों देशों के बीच शैक्षिक और पेशेवर सहयोग को मजबूत बनाना है.

Pakistan Bangladesh Visa Free Agreement

कभी भारत के पूर्व CDS स्व. विपिन रावत ने कहा था कि भारत को ढाई मोर्चों पर युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहना होगा. वो ढाई मोर्चा थे पाकिस्तान, चीन और भारत के अंदर के देशद्रोही तत्व. लेकिन अब भारत को साढ़े तीन मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार रहने की जरूरत है. क्योंकि एक भारत का एक और दुश्मन पड़ोस में ही तैयार हो गया है, नाम है बांग्लादेश.

जी हां, कभी भारत का प्रमुख सहयोगी रहे बांग्लादेश आज पाकिस्तान की गोद में खेल रहा है. आज बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ ऐसे सहयोग पर हस्ताक्षर किया है. जिसे सुनने के बाद भारत सरकार की नींद उड़ा दी है. अब पाकिस्तान के अधिकारी बिना वीजा के बांग्लादेश की यात्रा कर सकते हैं. इसके अलावा दोनों देशों के बीच 6 अन्य महत्वपूर्ण समझौते भी हुए हैं.

बांग्लादेश के ऐतिहासिक दौरे पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री

दरअसल पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार बांग्लादेश के ऐतिहासिक दौरे पर रहे. इस दौरान दोनों देशों के बीच पाकिस्तान-बांग्लादेश नॉलेज कॉरिडोर नाम से एक पहल की शुरुआत की गई है. इस पहल का उद्वेश्य दोनों देशों के बीच शैक्षिक और पेशेवर सहयोग को मजबूत बनाना है.

इन समझौतों पर दोनों देशों देश हुए सहमत

  • राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा यात्रा मुफ्त रहेगी
  • व्यापार कार्य समूह बनाया जायेगा ताकि ट्रेड सहयोग को बढ़ाया जा सके
  • विदेश सेवा एकेडमी के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा
  • मीडिया और रणनीतिक अध्ययन संस्थानों में सहयोग बढ़ायेंगे दोनों देश
  • सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर दोनों देशों ने किया समझौता

भारत को क्यों चिंता की बात?

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच इस प्रकार का सहयोग भारत के लिए किसी भी तरह से सही नहीं है. जब से शेख हसीना की सरकार बांग्लादेश से हटी है, तब से बांग्लादेश में कट्टरपंथी समूह और पाकिस्तान परस्त खुलकर सामने आ चुके हैं. जो सरेआम भारत विरोधी और पाकिस्तान को सहयोग की बात करते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘बुलाया, दावत दी…फिर कर दी बेइज्जती’, पाक विदेश मंत्री इशाक डार बांग्लादेश गए थे मामला सुलझाने, लेकिन हो गया बड़ा कांड

ऐसे में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच वीजा फ्री ट्रैवेल होना पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए बांग्लादेश एक सेफ पैसेज की तरह हो जाएगा. भारत और बांग्लादेश के बीच एक लंबी खुली सीमा है. जहां से आतंकियों को भारत भेजना पाकिस्तान के लिए बेहद आसान हो जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read